Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में 5 साल के बच्चे का शव मिला:6 दिन से लापता था, जेसीबी की मदद से तालाब से निकाला गया शव

    4 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के चिपयाना गांव में एक तालाब से 5 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया है। बच्चा ईशु पुत्र इंद्रपाल पिछले छह दिनों से लापता था, जिसकी गुमशुदगी बिसरख थाने में दर्ज थी। शव को जेसीबी की मदद से तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार, 18 फरवरी 2026 को बिसरख थाने में ईशु के गुम होने की सूचना मिली थी। बच्चा कुत्ते वाले मंदिर के पास खेलते समय लापता हो गया था। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी। आज यानि सोमवार को लापता बच्चे का शव कुत्ते वाले मंदिर के सामने वाले तालाब में मिला। एसीपी बिसरख पवन कुमार ने बताया कि बच्चे की पहचान ईशु पुत्र इंद्रपाल के रूप में हुई है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चा खेलते हुए तालाब में गिर गया था। पुलिस को इसमें किसी आपराधिक कृत्य का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर तालाब की सफाई न कराने और हादसों को रोकने के लिए कोई कदम न उठाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तालाब में अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में यूपीएसआरटीसी चलाएगा 100 बस:प्राधिकरण करेगा समन्वय, एसपीवी का होगा गठन, पहले आपशनल 50 बस चलेंगी
    Next Article
    आज खाटू श्याम मंदिर में खेली जाएगी फूल होली:भक्तों पर होगी फूल बर्षा, शहर के लोगों के साथ बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment