Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाग पंचमी पर बड़े महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु:लखनऊ के बड़े महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की, जलाभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि मांगी

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के महोना के केसरमऊ खुर्द स्थित श्री बड़े महादेव मंदिर में नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही महिला और पुरुष भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से नाग पंचमी की पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ की पूजा की, जबकि पुरुष श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध और पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह से लेकर देर तक जारी रहा। मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के कारण पूरा परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने नाग पंचमी पर भगवान शिव और नाग देवता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने बताया कि नाग पंचमी के दिन भगवान शिव की आराधना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। पर्व को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने पूरे भक्तिभाव से धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने क्षेत्र में धार्मिक उत्सव का माहौल बना दिया। पूरा मंदिर परिसर घंटियों की गूंज और भोलेनाथ के जयकारों से भक्तिमय रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर के खीरी जंगल में वन भूमि पर अतिक्रमण:60-70 हेक्टेयर जमीन पर कब्जे की शिकायत, DFO बोले- टीम बनाकर कराएंगे जांच
    Next Article
    हरीश द्विवेदी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बने:सिद्धार्थनगर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment