Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरीश द्विवेदी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बने:सिद्धार्थनगर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे

    5 hours ago

    1

    0

    बस्ती के पूर्व सांसद और असम प्रदेश भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर मंगलवार को सिद्धार्थनगर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जिला मुख्यालय स्थित साड़ी तिराहा पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलना पूर्वांचल और विशेष रूप से सिद्धार्थनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि द्विवेदी के संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद का लाभ पार्टी संगठन को मिलेगा। नई जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मोदी और नितिन नवीन के समर्थन में लगाए नारे जश्न के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल, पूर्व जिला महामंत्री विपिन सिंह, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय, अरविंद उपाध्याय, पूर्व कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, भाजपा नेता संतोष पासवान, मयंक श्रीवास्तव, संतोष शुक्ला, ज्ञानेंद्र मिश्रा, मंगल चौरसिया, मंडल अध्यक्ष जोगिया राजेश दुबे, जिला महामंत्री फूलचंद जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी रमेश मणि त्रिपाठी, महेंद्र लोधी, महेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष उसका राकेश आर्य, डॉ. अरविंद पांडे, शिवशक्ति शर्मा, रवि जायसवाल, बृजेश उपाध्याय और विष्णु यादव समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाग पंचमी पर बड़े महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु:लखनऊ के बड़े महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की, जलाभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि मांगी
    Next Article
    फिरोजाबाद में ठेका सफाई कर्मचारियों का धरना:कर्मचारियों का आरोप- 7-8 हजार रुपये मिल रहा वेतन, 15 हजार की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment