Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम के 3 सुपरवाइजर सस्पेंड:7 कर्मचारी बर्खास्त; डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही पर एक्शन

    13 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर महानगर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही बरतने पर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने एक्शन लिया है। 3 सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया गया जबकि 1 चालक सहित 6 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। स्थानीय निकाय निदेशालय के निदेशक की समीक्षा में सोर्स सेग्रीगेशन यानी कूड़ा निकलने वाले स्थान पर ही अलग-अलग करना, में खराब स्थिति मिली थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। शुक्रवार की सुबह 5 से 9 बजे तक स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से जूम मीटिंग के माध्यम से नगर निगम गोरखपुर के कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, सीटी/पीटी, एमआरएफ, शुद्ध पेयजल आपूर्ति तथा अन्य व्यवस्था को लेकर समीक्षा की गई। यह बात सामने आयी कि डोर टू डोर सोर्स सेग्रीगेशन की स्थिति संतोषजनक नहीं है। इस पर निदेशक की ओर से कड़ी नाराजगी जताई गई। उन्होंने ऐसे लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने कहा है कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी निरीक्षण के आधार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। समीक्षा बैठक में अपर नगर आयुक्त, सभी जोनल अधिकारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक, आइसी टीम और संवेदना टीम के सदस्य मौजूद रहे। इन सुपरवाइजरों पर हुई कार्रवाई नगर आयुक्त ने तीन कार्यवाहक सफाई सुपरवाइजर शिव प्रसाद विश्वकर्मा (वार्ड 64, विष्णुपुरम), भोला पासवान (वार्ड 34, विश्वकर्मा नगर) और प्रमोद कुमार (वार्ड 09, जंगल नकहा) को निलंबित कर दिया गया। तीनों स्थायी कर्मचारी हैं और संबंधित वार्डों में सफाई व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इन कर्मचारियों पर भी हुआ एक्शन शहरी आजीविका केंद्र (डूडा विभाग) से आपूर्ति किए गए छह सफाई कर्मचारियों नूरूल हक (मेठ, वार्ड 64), शिव कुमार (वार्ड 64), शनि (वार्ड 64), रोहित, पूर्णमासी, विरेन्द्र (वार्ड 09), देवा (वार्ड 54) को कार्यमुक्त कर दिया गया। डोर-टू-डोर वाहन चालक निखिल भट्ट (वार्ड 64) को भी सेवा से हटा दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में सड़क पर नाली निर्माण के लिए खोदा गड्ढा:होली से पहले आवागमन बाधित, लोगों ने की समाधान की मांग
    Next Article
    पहले गैंगरेप किया, अब आरोपी दे रहा धमकी:अलीगढ़ में DIG से मिलने पहुंची मां-बेटी, बोलीं- पहचान छिपाकर जाल में फंसाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment