Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहले गैंगरेप किया, अब आरोपी दे रहा धमकी:अलीगढ़ में DIG से मिलने पहुंची मां-बेटी, बोलीं- पहचान छिपाकर जाल में फंसाया

    5 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ डीआईजी प्रभाकर चौधरी से मिलने पहुंची कासगंज निवासी मां–बेटी ने गैंगरेप के आरोपियों पर कार्रवाई न होने की शिकायत की है। थाना पटियाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर फर्जी आईडी से प्रेम जाल में फंसाया, इसके बाद अपहरण कर उसके साथ कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने फर्जी आईडी बनाने के आरोपी को तो जेल भेज दिया है, लेकिन घटना के मुख्य साजिशकर्ता हबीब सेठ को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि हबीब सेठ पुलिस से सांठगांठ कर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। मिलने पर खुला फर्जी आईडी का राज ​पीड़िता ने बताया कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर राजीव नाम के एक युवक से हुई थी। वह उसे हिंदू समझकर बात करने लगी। जब वह उससे मिलने पहुंची, तो पता चला कि वह आमिद खान है। असलियत सामने आने पर जब पीड़िता ने विरोध किया और बात करने से मना कर दिया। इसके बाद आमिद उसे ब्लैकमेल कर डराने-धमकाने लगा। ​ बंधक बनाकर किया गैंगरेप 26 जनवरी 2026 को आमिद खान अपने साथियों हबीब खान और जाकिर खान की मदद से लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोप है कि पीड़िता को गुजरात और कासगंज स्थित ईंट-भट्‌ठों पर बंधक बनाकर रखा गया, जहां आमिद और उसके साथियों ने 8-9 दिनों तक गैंगरेप किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ईंट-भट्‌ठा मालिक हबीब खान ने भी उसके साथ गंदी हरकतें और बदतमीजी की। रसूख के दम पर आरोपी दे रहा धमकी ​पीड़िता की मां ने डीआईजी को बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। बमुश्किल जीवन–यापन कर रही हैं। उनका आरोप है कि मुख्य आरोपी आमिद को तो पुलिस ने जेल भेज दिया है, लेकिन साजिशकर्ता हबीब खान अब भी आजाद है। आरोप लगाया कि हबीब उन्हें भट्ठे पर बुलाकर फैसले का दबाव बना रहा है और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। आरोप लगाया कि पटियाली पुलिस आरोपी से मिली हुई है। ​CM योगी और DIG से लगाई न्याय की गुहार ​न्याय के लिए भटक रही मां-बेटी लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिल चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। शनिवार को पीड़िता अपनी मां के साथ अलीगढ़ में डीआईजी से मिलने पहुंची। डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। न्याय नहीं मिला तो खुद को खत्म कर लूंगी ​पीड़िता का कहना है कि 18 दिन से दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। अगर न्याय नहीं मिला, तो मैं खुद को खत्म कर लूंगी। हबीब सेठ के रसूख के आगे पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। वह न जाने कितनी बेटियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। पुलिस उसके फरार होने का दावा करती है, जबकि वह आजाद घूमकर धमकी दे रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम के 3 सुपरवाइजर सस्पेंड:7 कर्मचारी बर्खास्त; डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही पर एक्शन
    Next Article
    कागजों में अटकी जमीन, योजनाओं से वंचित किसान:सिद्धार्थनगर में 4585 नामांतरण प्रकरण लंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment