Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘नहीं मिलने आओगी तो तुम्हारे अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा’:लखनऊ में पड़ोसी युवक पर आरोप, बोली- 5 महीने से गंदी बातें कर रहा

    2 hours ago

    1

    0

    गोमतीनगर थानाक्षेत्र के विनीतखंड इलाके में रहने वाली एक महिला ने पड़ोसी युवक पर मानसिक उत्पीड़न, अभद्रता और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी युवक उस पर लगातार मिलने का दबाव बना रहा है। कहता है- ‘नहीं मिलने आओगी तो तुम्हारे अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा’। महिला ने थाने में शिकायत दी है। महिला के अनुसार, 5 महीने (नवंबर-2025) से पड़ोस का तूफान नाम का युवक उसे लगातार फोन कर परेशान करता है। फोन पर गंदी बातें करता है और गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर आरोपी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने और पति को भेजने की धमकी देता है। फोन कर धमकी देता है- जब हम चाहेंगे तब तुम मिलने आओगी। अगर बात नहीं करोगी तो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ूंगा। फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। महिला ने बताया कि 5 जनवरी को उनके घर में किराये पर रहने वाली तीन युवतियों ने भी इसी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की थी। उस समय पुलिस ने आरोपी को चौकी बुलाकर समझाया था। इसके बावजूद अब वह फिर से परेशान कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 69 लोगों पर FIR:सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद रोड जाम किया था, प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस का एक्शन
    Next Article
    अयोध्या में प्रेमी संग फरार महिला हिरासत में:बस से भागने की फिराक में थी, अप्रैल 2025 में हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment