Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत:छठी मैया के स्वागत में सजे कानपुर के बाजार, सूप-दउरा से फल तक की बढ़ी डिमांड

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर में दिवाली के बाद अब लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों ने बाजारों की रौनक बढ़ा दी है। शहर के बाजारों में छठ पूजा की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। व्रती महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना के साथ पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री खरीदने में लगी हैं। कोई बांस का सूप और दउरा खरीद रहा है तो कोई नारियल, गन्ना और दूसरे मौसमी फलों की खरीदारी कर रहा है। विजयनगर, गोविंदनगर, किदवईनगर और कल्याणपुर समेत शहर के प्रमुख बाजारों में छठ पूजा से जुड़ी दुकानों पर रौनक दिखाई देने लगी है। देखिए 3 तस्वीरें… व्रती 36 घंटे तक नहीं ग्रहण करेंगे अन्न-जल चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर, शुक्रवार को नहाय-खाय से होगी। 14 नवंबर को खरना किया जाएगा। 15 नवंबर को व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी, जबकि 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण होगा। पर्व नजदीक आते ही घरों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। कई परिवारों में महिलाओं ने पूजा की सामग्री जुटाने की जिम्मेदारी संभाल ली है। सूप-दउरा के साथ फलों की भी बढ़ी मांग छठ पूजा में बांस से बने सूप और दउरा का विशेष महत्व है। सूप में ठेकुआ, फल, नारियल और अन्य प्रसाद सजाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है। यही वजह है कि बाजारों में बांस के सूप, बड़ी डलिया और टोकरी की मांग बढ़ गई है। इनके साथ ही पीतल के सूप खरीदने वाले भी बाजार पहुंच रहे हैं। छठ की खरीदारी से बाजारों में लौटी रौनक पूजा के लिए नारियल, केला, सेब, संतरा, अनानास, गन्ना, नींबू, अदरक, हल्दी और मूली की भी खरीदारी हो रही है। दुकानदारों के यहां पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री एक ही जगह उपलब्ध है, जिससे परिवार के साथ पहुंचे लोग जरूरत और बजट के हिसाब से सामान खरीद रहे हैं। खरना के प्रसाद के लिए गुड़, चावल, दूध, गेहूं का आटा और घी भी खरीदा जा रहा है। घरों में गुड़ की खीर और रोटी बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:उन्नाव में दूसरा बुजुर्ग गंभीर घायल; दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे
    Next Article
    युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया:मां का आरोप- विरोध पर हमला किया, बेटे की शादी के लिए रखे 1 लाख रुपए और सोने की चेन भी ले गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment