Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीले ड्रमकांड वाली मुस्कान से नहीं मिलना चाहते मां-पिता:मेरठ में बोले- सजा से पहले उसकी बेटी को नहीं मिलवाएंगे; बेल अर्जी भी नहीं देंगे

    3 hours ago

    1

    0

    "हम मुस्कान से मिलना नहीं चाहते। न ही हम पिहू को उससे मिलवाना चाहते हैं। क्योंकि हम नहीं चाहते कि पिहू पर उसका गलत असर पड़े। हमारा पूरा परिवार पिछले डेढ़ साल से बहुत तनाव में है। बहुत मुश्किल से जिंदा हैं। अब अपनी जिंदगी को किसी तरह ट्रैक पर लाने में जुटे हैं। हमें न मुस्कान से मिलना है और न ही उसकी बेल के लिए अप्लाई करना है।" ये बातें दैनिक भास्कर से फोन पर बातचीत में मेरठ की मुस्कान के माता-पिता ने कहीं। मुस्कान ने 17 महीने पहले प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। शव के टुकड़े नीले ड्रम में पैक कर सीमेंट-मोरंग जमा दिए थे। कोर्ट ने अब मुस्कान और साहिल को दोषी माना है। 14 अक्टूबर को कोर्ट फैसला सुनाएगा। इससे पहले मुस्कान ने अपनी साढ़े सात साल की बेटी पिहू और मां-पिता से मिलने की इच्छा जताई है। पढ़िए इस पर मुस्कान के मां-पिता ने क्या कहा… मुस्कान दबाव बना रही, कोर्ट हमसे कुछ कहे तो विचार करेंगे मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी ने कहा- हम मुस्कान से मिलने नहीं जाएंगे। हम उससे मिलना भी नहीं चाहते। इसी तरह मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने कहा- हम मुस्कान से मिलना नहीं चाहते। हमने उससे मिलने का सोचा भी नहीं है। लेकिन, हमें पता चला है कि मुस्कान ही हमसे मिलने के लिए जोर दे रही है। अगर कोर्ट की ओर से हमें मुस्कान से मिलने के लिए कहा जाएगा, तो कानून का पालन करते हुए हमें उससे मिलने जाना पड़ेगा। इस बारे में हम विचार करेंगे। हालांकि, अपनी ओर से हम मुस्कान से मिलना नहीं चाहते। हम खुद मजबूर हैं। हमें अपने बच्चों और परिवार का भी ध्यान रखना है। हम जहां भी जाते हैं, लोग हमें परेशान करने लगते हैं। पेरेंट्स तो पेरेंट्स होते हैं। मुस्कान ने भले ही हमसे प्यार करना नहीं सीखा, लेकिन हम तो उसके माता-पिता हैं। पिहू पर हम मुस्कान की छाया नहीं पड़ने देंगे मां कविता ने कहा- मुस्कान की बेटी पिहू हमारे पास ही रह रही है। पिहू को तो उससे मिलवाने का सवाल ही नहीं उठता। हम नहीं चाहते कि पिहू के ऊपर उसकी छाया भी पड़े। पिहू तो छोटी-सी बच्ची है, वो वैसे ही अपने मम्मी-पापा को याद करके बहुत परेशान हो जाती है। उसे मुस्कान से मिलवाकर हम और परेशान नहीं कर सकते। बच्चे पर इसका बुरा प्रभाव ही पड़ता है। अगर कोर्ट कहे तो मजबूरन हमें उसे मिलवाना पड़ेगा। क्योंकि पिहू उसकी बेटी ही है, लेकिन पिहू के लिए ये सब मेंटल ट्रामा है। सौरभ की फोटो देखकर भी रोती है पिहू मां कविता ने कहा- पिहू अपने मम्मी-पापा को बहुत याद करती है। वो मोबाइल, पेपर या टीवी में कहीं मुस्कान या सौरभ की फोटो देखती है तो रोने लगती है। अगर मैं भी मुस्कान-सौरभ की कोई फोटो देखूं और पिहू मुझे देख ले तो मुझे मना कर देती है। कहती है- नानी ये मत देखो। बच्ची का पूरा दिन परेशानी में बीतता है। वो कहती है- नानी अपने पुराने घर वापस चलो। क्योंकि ये हमारा नया मकान है। इसे हमने 3 साल पहले ही लिया है। इससे पहले हम 10 साल तक एक किराए के मकान में रहते थे। पिहू शुरू से हमारे साथ रही है। पिहू उसी मकान में बड़ी हुई है। इसलिए उसे अपना पुराना घर बहुत याद आता है। पापा को बहुत मिस करती है, छत पर जाकर तारों से बातें करती है। उन्हें हाय, हेलो करती है। हमारा घर से निकलना मुश्किल, दूसरे शहर में जाना चाहते मां कविता ने कहा- हमें अब किसी से कुछ नहीं कहना। यूट्यूबर्स ने हमारी जिंदगी बर्बाद कर दी है। हमारा घर से निकलना मुश्किल है। हम घर से बाहर निकलते हैं तो हमारे वीडियो बनाकर यूट्यूबर्स चला देते हैं। हमारे बारे में उल्टा-सीधा बोलते हैं। इससे हमारी जिंदगी और खराब हो गई है। हमें कैमरे के सामने नहीं आना है। आखिर हमें अपने बाकी बच्चों को भी देखना है। उनके लिए तो पूरे जीवन का सवाल है। इसलिए हम अपने घर को बेचकर दूसरे शहर में जाकर रहना चाहते थे। ताकि, हम वहां पर अपने बच्चों को एक नया जीवन दे सकें। लेकिन, लोगों ने उसे भी बहुत गलत तरीके से पेश कर दिया। लोगों ने कहा कि हम अपना घर बेचकर पता नहीं क्या करना चाहते हैं? सौरभ के परिवार की ओर से हमें कोई कॉल नहीं आई कविता ने कहा- हम बहुत सिंपल लोग हैं। पता नहीं कैसे ये सब खराब हो गया। अभी तक हमारा मन मुस्कान की बेल कराने का नहीं है। हमारा दिमाग ही काम नहीं कर रहा। हम बिल्कुल खत्म हो चुके हैं। हमारा पूरा परिवार सदमे में है। मुस्कान के पिता की भी बहुत तबीयत खराब है। एक साल से वो भी बहुत परेशान हैं। हम जिन चीजों को भूलकर आगे बढ़ना चाहते हैं, लोग उसे बार-बार हमें याद दिलाते हैं। हमें परेशान करते हैं। हमें अपने दुख से बाहर नहीं आने देते। उन्होंने आगे कहा कि सौरभ के परिवार की ओर से हमें कोई कॉल नहीं आई है। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- नीले ड्रम वाली मुस्कान की सजा होते ही जिंदगी बदलेगी: साहिल से कभी नहीं मिल पाएगी; मेरठ जेल में सफेद साड़ी पहनेगी, ज्यादा काम करने होंगे मेरठ के चर्चित नीला ड्रम केस में 14 अक्टूबर को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की थी। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा मुस्कान और साहिल को सजा देंगे। सजा होते ही जेल में मुस्कान और साहिल की जिंदगी में मुश्किलें बढ़ जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनीं आराधना मिश्रा 'मोना':अजय राय को हटाया; इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष, देवेंद्र निषाद-आलोक प्रसाद को उपाध्यक्ष बनाया
    Next Article
    22 दिन बाद झुके आकाश आनंद, मान जाएंगी मायावती?:9 साल में 2 बार बसपा से निकाले गए, VIDEO में एंग्री यंगमैन की स्टोरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment