Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव:पत्नी छोड़कर चली गई थी, परिवार में मां, भाई और 3 साल का बेटा

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के बदुआपुर गांव में मंगलवार दोपहर नीम के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी 30 वर्षीय भूरा राजपूत के रूप में हुई है। वह प्राइवेट नौकरी करता था। गांव से करीब 100 मीटर दूर सड़क किनारे पेड़ पर शव लटका देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। भूरा अपने पीछे मां, भाई और तीन साल के बेटे को छोड़ गया है। उसकी पत्नी कुछ समय पहले उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सड़क किनारे पेड़ पर लटका मिला शव मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने बदुआपुर गांव से करीब 100 मीटर दूर सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद उसकी पहचान कराई गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी कुछ समय पहले छोड़कर चली गई थी स्थानीय लोगों के मुताबिक, भूरा की शादी गांव में किराये पर रहने वाले बाबूलाल की बेटी मुस्कान से हुई थी। हालांकि, कुछ समय पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। भूरा के परिवार में उसकी मां, भाई और तीन साल का बेटा है। युवक की मौत के बाद गांव में उसकी पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर भी चर्चा होती रही। हालांकि, अभी तक ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है, जिससे उसकी मौत की वजह स्पष्ट हो सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के निरीक्षण और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के जबरा फैन से मिले हार्दिक पंड्या:2 महीने से पैदल ट्रैवल कर रहा था, पंड्या मिले तो बताई अपनी कहानी
    Next Article
    सीतापुर में ट्रक की टक्कर से डिजायर कार क्षतिग्रस्त:कार सवार महिला और दो बच्चे सुरक्षित बचे, हरगांव में शुगर मिल के सामने हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment