Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नान एक्सपायरी के स्टीकर लगाकर बेच रहे खजूर:मुसलमान बोले- सेहत से खिलवाड़, खाद्य विभाग ने पकड़ा था 50 लाख का एक्सपायर खजूर

    11 hours ago

    1

    0

    रमजान के महीने में खजूर खाकर रोजा खोलने वाले रोजेदारों की सेहत संग कारोबारी जमकर खिलवाड़ कर रहे हैं। शनिवार को खाद्य विभाग ने मछरिया नौबस्ता स्थित रजनीश ट्रेडर्स में छापा मार कर 50 लाख के एक्सपायरी खजूर पड़े। इनको नए स्टिकर लगाकर बाजार में बेचने की तैयारी थी। खजुआ की टीम के छापे में हुए कुरैशी के बाद दैनिक भास्कर एप शहर में दुकानों का ठेलों में बिक रहे डिब्बा बंद खजूर की हकीकत की पड़ताल की। चौंकाने वाला खुलासा हुआ। शहर के मुस्लिम इलाकों में बिक रहे खजूर के डिब्बो में एक्सपायरी डेट के स्थान पर स्टीकर चिपकाया गया मिला। शोरुम के डिब्बे में भी स्टीकर चिपका डिब्बा बंद खजूर में एक्सपायरी डेट की हकीकत जानने के लिए सबसे पहले हम डिप्टी पड़ाव स्थित खजूर शोरूम में पहुंचे। अलग-अलग नाम से बिखरे खजूर के शो केस के बीच हमारी नजर एक डिब्बे पर पड़ी। डिब्बे को उठाया तो उसमें एक्सपायरी डेट तो नहीं थी, लेकिन एक स्टीकर चिपका हुआ था। स्टीकर में एक्सपायरी सितंबर 2026 लिखी थी। इसके बाद साफ था की बड़ी दुकानों में भी जमकर स्टीकर लगे खजूर बेचे जा रहे हैं। बेकनगंज, चमनगंज और नई सड़क में भी गड़बड़ी पड़ताल को आगे बढ़ाने के दौरान हम बेकनगंज, चमनगंज और नई सड़क समेत कई इलाकों में पहुंचे। इन स्थानों पर खेलों पर सजाकर जो खजूर बिक रहे थे, उनमें अधिकतर में स्टीकर लगा हुआ था। स्टीकरों में भी चौंकाने वाली बात यह थी कि सभी में एक्सपायरी डेट सितंबर 2026 ही लिखी हुई थी। कई डिब्बे ऐसे भी थे, जिसमें बिना एक्सपायरी के खजूर बेचे जा रहे थे। मुसलमान बोले प्रशासन करे जांच स्टिकर लगाकर बिक रहे खजूर पर हमने मुसलमानों की राय भी जानी। ऑल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी हाजी सलीस ने कहा कि मैं खाद विभाग को बधाई देता हूं कि उन्होंने रमजान के महीने में मुसलमानों को एक्सपायरी डेट के खजूर खाने से बचाया। मेरी मांग है कि प्रशासन को खजूर बेचने वालों पर अभियान चला कर जांच करनी चाहिए। मुसलमान 12 से 14 घंटे का रोजा रखता है। उसके बाद अगर एक्सपायरी डेट का खजूर मिलेगा तो वह उसकी सेहत से खिलवाड़ है। नसीरुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रशासन को वृहद स्तर पर जांच कर कर खजूरों की एक्सपायरी देखनी चाहिए। अभियान चलाकर होगी कार्रवाई मामले में सहायक आयुक्त खाद्य संजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर 50 लाख का एक्सपायरी खजूर पकड़ा गया है। उसका सैंपल भी जांच के लिए भेजा है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका की धरती पर गूंजे खाटू श्याम के जयकारे:पेंसिल्वेनिया में सजा फागुन महोत्सव, सनातन परंपरा को आगे बढ़ा रहे
    Next Article
    शहीद पथ के सर्विस रोड पर कार अग्निकांड:लखनऊ में चलते-चलते धू-धू कर जली PWD से रिटायर्ड अधिकारी की कार, परिवार ने कूदकर बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment