Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका की धरती पर गूंजे खाटू श्याम के जयकारे:पेंसिल्वेनिया में सजा फागुन महोत्सव, सनातन परंपरा को आगे बढ़ा रहे

    2 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में आयोजित तीसरे फागुन महोत्सव ने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को नई पहचान दी। सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। इसमें उत्तर प्रदेश सहित देश के कई अलग-अलग क्षेत्रों के अमेरिकावासियों ने भागीदारी की। हर साल की तरह इस बार भी पेंसिल्वेनिया में रहने वाले अभिषेक शर्मा और उनके परिवार ने खाटू श्याम बाबा के फागुन मेले का आयोजन किया। कार्यक्रम में भजन, कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के जरिए भक्तों ने श्याम नाम का गुणगान किया। स्थानीय भारतीय समुदाय के अलावा कई अमेरिकी नागरिक भी इस सांस्कृतिक आयोजन में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम का दायरा पहले से कहीं ज्यादा बड़ा नजर आया। छोटी संगत से बना हजारों भक्तों का परिवार बताया जा रहा है कि शुरुआत में केवल दस लोगों के साथ शुरू हुई संगत आज करीब एक हजार श्रद्धालुओं तक पहुंच चुकी है। श्री श्याम भक्त भोला जी महाराज के मार्गदर्शन में यह समूह लगातार धार्मिक गतिविधियों और सेवा कार्यों के जरिए लोगों को जोड़ रहा है। आयोजकों का कहना है कि आने वाले समय में अमेरिका के कई शहरों में ऐसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है, ताकि नई पीढ़ी भी अपनी जड़ों से जुड़ी रहे। अमेरिका में बढ़ रही सनातन संस्कृति की पहचान पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका में भारतीय त्योहारों और धार्मिक आयोजनों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। फागुन महोत्सव जैसे आयोजन केवल भक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखने का भी प्रयास माने जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशों में बसे भारतीय परिवार ऐसे आयोजनों के जरिए बच्चों को भारतीय परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से जोड़ने का काम कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के मिड-डे मील समन्वयक का शव अंबाला में मिला:3 दिन से लापता थे, पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के बाद घर नहीं लौटे थे
    Next Article
    नान एक्सपायरी के स्टीकर लगाकर बेच रहे खजूर:मुसलमान बोले- सेहत से खिलवाड़, खाद्य विभाग ने पकड़ा था 50 लाख का एक्सपायर खजूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment