Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Nana Patekar ने UP Police के काम को बताया कठिन, कहा- पुलिस की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है

    17 minutes from now

    2

    0

    पद्मश्री से सम्मानित अभिनेता नाना पाटेकर ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस का काम बेहद कठिन होता है और लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें होती हैं, लेकिन ये अपेक्षाएं पुलिस बल पर जनता के भरोसे को भी दर्शाती हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस के गीत ‘खाकी का सितारा’ को जारी करने के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए नाना पाटेकर ने कहा कि फिल्मों में पुलिसकर्मी की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के विपरीत वास्तविक सुरक्षा कर्मियों के पास गलती सुधारने का कोई दूसरा मौका नहीं होता। उन्होंने कहा, ‘‘हम कलाकार पर्दे पर पुलिस की भूमिका निभाते हैं, लेकिन असली पुलिसकर्मी के पास कोई ‘रीटेक’ नहीं होता।’’ नाना पाटेकर ने कहा, ‘‘आपके सामने परिस्थितियां आती हैं और आपको उसी समय फैसला लेना होता है।गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती और अगर ऐसा होता है तो उसके बाद क्या होता है, यह आप जानते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘पुलिस की जिम्मेदारी बहुत बड़ी होती है। मैं आप सभी से एक बात कहना चाहता हूं-आपका काम बेहद कठिन है। लोगों को आपसे बहुत उम्मीदें होती हैं, लेकिन इन उम्मीदों के पीछे उनका भरोसा भी छिपा होता है।उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि आप हमेशा इस भरोसे को बनाए रखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jagtar Singh Hawara ने वीडियो जारी कर Qaumi Insaaf Morcha के मार्च में शांति की अपील की
    Next Article
    NHRC ने CRPF में 19 जवानों की आत्महत्या पर गृह मंत्रालय को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment