Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नानाजी देशमुख की 16वीं पुण्यतिथि:चित्रकूट में 25 से 27 फरवरी तक होंगे कई आयोजन

    3 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 25 से 27 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दीनदयाल परिसर, चित्रकूट में होने वाले इन आयोजनों में श्रद्धांजलि समारोह, भंडारा प्रसाद और समसामयिक विषयों पर राष्ट्रीय सेमिनार शामिल हैं। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ 25 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा। इस दौरान 'विकसित भारत, स्वावलम्बी भारत, समरस भारत, समर्थ भारत, स्वाभिमानी भारत' विषय पर आधारित विभिन्न सेमिनारों का सामूहिक उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर जिला स्तरीय किसान विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें प्राकृतिक उत्पाद, मूल्यवर्धन, श्री अन्न और कृषि अभियांत्रिकी द्वारा आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी शामिल होगी। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्रों की उन्नत उत्पादन तकनीकों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। नानाजी की पुण्यतिथि के कार्यक्रमों के तहत कई राष्ट्रीय संगोष्ठियां और सेमिनार आयोजित होंगे। इनमें महिलाओं की आत्मनिर्भरता में ग्रामीण स्वरोजगार की भूमिका, स्वावलंबी कृषि तकनीकी एवं नवाचार, तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता से कृषकों में समृद्धि, औषधीय एवं सुगंधित पौधों का वर्तमान परिदृश्य एवं भविष्य की संभावनाएं जैसे विषय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उत्तम पशुधन प्रबंधन में पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भूमिका, समरस एवं समृद्ध भारत में कृषक उत्पादक संगठनों की भूमिका, और कृषि विकास में परंपरागत ज्ञान एवं आधुनिक नवाचार का एकीकरण जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। ये सेमिनार अलग-अलग सभागारों में आयोजित किए जाएंगे। आयोजन के अंतिम दिन, 27 फरवरी को सभी सेमिनारों का समापन होगा। इसी दिन स्वावलंबन अभियान 2.0 (साइन) का भी शुभारंभ किया जाएगा। 'विकसित भारत के लिए औषधीय एवं सुगंधीय पौधों की स्वास्थ्य सुरक्षा एवं आर्थिक विकास में भूमिका' विषय पर एक विशेष सेमिनार आयोजित होगा। इस सेमिनार में राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के कुलगुरु प्रो. इंद्र प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व आईएएस दीपक खांडेकर, शासकीय महाविद्यालय सतना के प्राध्यापक डॉ. शिवेश प्रताप सिंह और दीनदयाल शोध संस्थान के कोषाध्यक्ष वसंत पंडित प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इसमें औषधि एवं सुगंधित पौधों के संरक्षण, औषधि पौधों की खेती में वर्मी कंपोस्ट का महत्व, जड़ी-बूटियों की प्राकृतिकता एवं शुद्धता बनाए रखने का महत्व, और स्वस्थ भारत के लिए स्वच्छता एवं स्वास्थ्य का महत्व जैसे विषयों पर विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्टर राजपाल यादव से नाराज हुए छात्र-छात्राएं:गुल्लक में पाॅकेट मनी जमा कर भेजी थी मदद, बोली-आपने कोई जवाब ही नही दिया
    Next Article
    ट्रेनों के संचालन और मेंटेनेंस में एआई का होगा उपयोग:आईआरआईटीएम की कार्यशाला में एआई आधारित प्रशिक्षण पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment