Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेनों के संचालन और मेंटेनेंस में एआई का होगा उपयोग:आईआरआईटीएम की कार्यशाला में एआई आधारित प्रशिक्षण पर जोर

    3 hours ago

    1

    0

    भारतीय रेलवे अब ट्रेनों के सुरक्षित संचालन और प्रभावी मेंटेनेंस के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का बड़े पैमाने पर उपयोग करने जा रहा है। इसी दिशा में मंगलवार को भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (आईआरआईटीएम) में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें तकनीक आधारित क्षमता निर्माण पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यशाला में भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) की प्रधान सलाहकार चंद्रलेखा मुखर्जी भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने और सक्षम सिविल सेवकों के निर्माण के लिए एआई का समावेश अब अनिवार्य हो गया है। प्रशिक्षण पद्धति को डिजिटल बनाने पर जोर आईआरआईटीएम के महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने सरकारी संस्थानों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता और उसकी पहुंच बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि मिशन कर्मयोगी के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म और एआई-सक्षम उपकरणों की मदद से प्रशिक्षण पद्धतियों को आधुनिक और प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे जैसे बड़े नेटवर्क में सुरक्षित संचालन, समयबद्ध रखरखाव और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए तकनीक की भूमिका अहम होगी। एआई के उत्तरदायी उपयोग पर चर्चा कार्यशाला के दौरान कई तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें डिजिटल तत्परता, हाइब्रिड प्रशिक्षण मॉडल, संकाय क्षमता विकास और एआई के जिम्मेदार उपयोग जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। सीबीसी की प्रधान सलाहकार चंद्रलेखा मुखर्जी ने सार्वजनिक सेवा प्रशिक्षण में नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में आयोग की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से न केवल प्रशिक्षण बल्कि निर्णय प्रक्रिया भी अधिक सटीक और डेटा-आधारित होगी। ज्ञान आदान-प्रदान का बना मंच आईआरआईटीएम के अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्यशाला ज्ञान के आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इस पहल से भारत सरकार के मिशन कर्मयोगी के लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी और रेलवे के संचालन व रखरखाव में नई तकनीक का समावेश तेज होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नानाजी देशमुख की 16वीं पुण्यतिथि:चित्रकूट में 25 से 27 फरवरी तक होंगे कई आयोजन
    Next Article
    हापुड़ में भाजपा के 5 मंडल अध्यक्षों की घोषणा:क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिक्षोदिया ने की नियुक्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment