Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेपाल बाढ़ में बैंक का लॉकर बहा, ₹57 लाख लूटे:सेफ तोड़कर कैश निकालने के आरोप में 29 हिरासत में

    43 minutes ago

    1

    0

    नेपाल में भीषण बाढ़ के दौरान भोटेकोशी इलाके से एक बैंक का लॉकर बहकर कई किलोमीटर दूर पहुंच गया। बाद में धादिंग में मिले इस लॉकर को तोड़कर उसमें रखी नकदी निकालने के आरोप में पुलिस ने 29 लोगों को हिरासत में लिया है। धादिंग पुलिस के मुताबिक, सेफ 10 सितंबर को रसुवा के भोटेकोशी इलाके में आई बाढ़ में बह गया था। यह बाद में धादिंग के गलछी ग्रामीण नगरपालिका-4 में बेलखुखोला के पास त्रिशूली नदी किनारे मिला। लॉकर तोड़कर निकाली कैश पुलिस को 12 सितंबर को सूचना मिली कि कुछ स्थानीय लोगों ने सेफ तोड़कर उसके अंदर रखी रकम निकाल ली है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती तलाशी में पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों के पास से 92,68,505 नेपाली रुपए यानी करीब 57 लाख रुपए बरामद किए। हिरासत में लिए गए लोगों की उम्र 19 से 49 साल के बीच है। इनमें ज्यादातर गलछी-4 के मस्तार के रहने वाले हैं। कुछ लोग गलछी-6 के आदमघाट और सिद्धलेक-7 के आदमतार के रहने वाले हैं। कुछ मूल रूप से चितवन और परसा के हैं और फिलहाल धादिंग में रह रहे हैं। पुलिस खंगाल रही कैश का स्रोत पुलिस अब बरामद रकम के स्रोत का पता लगा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि लॉकर तोड़ने और कैश निकालने की घटना में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं। महिला के शव से बालियां चुराने वाले 2 गिरफ्तार इसी दौरान नेपाल में बाढ़ से जुड़ी एक और चोरी का मामला सामने आया। नारायणी नदी में बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए एक महिला के शव से सोने की बालियां निकालने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की। वीडियो में दो लोग बाढ़ में बहकर आए महिला के शव से कथित तौर पर सोने की बालियां निकालते दिखाई दे रहे हैं। बाढ़ में 626 मौतें, 2,426 लापता नेपाल की आपदा प्राधिकरण के शनिवार के अपडेट के मुताबिक, बाढ़ में 626 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,426 लोग लापता हैं। शुक्रवार रात तक लापता लोगों की संख्या 1,924 थी। वहीं, 517 विदेशी नागरिकों का भी अब तक पता नहीं चल पाया है। बाढ़ के बाद खोज और बचाव अभियान जारी है। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी 4 साल बाद सेंट्रल एशिया के दौरे पर रवाना:पहले उज्बेकिस्तान जाएंगे, फिर किर्गिस्तानमें SCO समिट में हिस्सा लेंगे; जिनपिंग-पुतिन से मुलाकात संभव
    Next Article
    पगड़ी पहने पंजाबी युवकों को होटल में नहीं मिली एंट्री:ऑस्ट्रिया में करवाया था बुक, बोले- पैसे भी रिफंड नहीं किए; प्रबंधन ने बताया ड्रेस कोड

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment