Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेपाल जलप्रलय, कुशीनगर के 7 लोग अब भी लापता:216 मेगावाट परियोजना में करते थे काम, 3 ने परिवार से संपर्क किया

    50 minutes ago

    1

    0

    नेपाल के रसुवा जिले के त्रिशूली क्षेत्र में स्थित 216 मेगावाट जल विद्युत परियोजना में कार्यरत कुशीनगर के सात लोग जलप्रलय के बाद से लापता हैं। वहीं, इसी परियोजना में काम करने वाले तीन अन्य लोग पास के एक होटल पहुंचकर अपने परिजनों को कुशलता की सूचना दे चुके हैं। आपदा आने से कुछ समय पहले तक इन लापता लोगों की परिजनों से बातचीत हुई थी। इसके बाद उनके मोबाइल फोन बंद हो गए और कंपनी से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर बेहद भयभीत हैं। परिवार के सदस्य किसी का फोटो, तो कोई आधार कार्ड, तो कोई कंपनी का आईडी कार्ड लेकर जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। अहिरौली थाना क्षेत्र के भलुही गांव के सतपोखरिया टोला निवासी नथुनी प्रसाद करीब एक साल पहले नेपाल के रसुवा में एक लोहे की फैक्ट्री में काम करने गए थे। बीते 26 अगस्त की सुबह उन्होंने परिजनों से फोन पर बातचीत की थी और दीपावली में घर लौटने की बात कही थी। इसके बाद से उनका परिवार से संपर्क नहीं हो सका है। उनकी पत्नी गंगोत्री देवी, पुत्र सुग्रीव कुमार और क्रांति सहित पूरा परिवार नथुनी प्रसाद की सलामती को लेकर चिंतित है। इसी क्षेत्र के करन शर्मा, अमन गौंड, धीरज तिवारी और पंकज राजभर भी नेपाल में कार्यरत थे। बताया गया है कि धीरज तिवारी और पंकज राजभर करीब पांच वर्षों से इसी फैक्ट्री में इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम कर रहे थे। तीन माह पूर्व दोनों घर आए थे और दीपावली में दोबारा घर लौटने की बात कहकर नेपाल गए थे। परिजनों के अनुसार, 25 अगस्त की देर रात धीरज तिवारी ने अपनी पत्नी रंभा देवी से बातचीत के दौरान 11 वर्षीय पुत्र ऋतिक की पढ़ाई और तीन वर्षीय पुत्र अनुराग का हालचाल पूछा था। उन्होंने अपने वृद्ध पिता रामअशीष के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली थी। इसके बाद अचानक संपर्क टूट जाने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। कप्तानगंज क्षेत्र के सुधियानी गांव से छह लोग इसी जल विद्युत परियोजना में काम करने गए थे। इनमें अमन कुमार गौंड, धीरज तिवारी और पंकज राजभर लापता बताए जा रहे हैं। वहीं ग्राम सभा मुण्डेरा के युवक रविन्द्र सिंह पुत्र रामनरेश भी नेपाल की घटना में गायब बताए जा रहे हैं, जबकि आकाश, राजकुमार तिवारी और अभिषेक तिवारी किसी तरह जान बचाकर वहां से निकलने में सफल रहे और फिलहाल काठमांडू के होटल येलो पैगोडा में ठहरे हुए बताए गए हैं। इन लोगों ने शुक्रवार को होटल के फोन नंबर से अपने परिजनों से बातचीत कर सुरक्षित होने की जानकारी दी। नेपाल में आई आपदा के बाद कुशीनगर के लापता लोगों की संख्या बढ़ रही है। उनके परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिवार के लोग अपने प्रियजनों की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं और प्रशासन से भी उनके बारे में जल्द जानकारी उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन अभी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं कर रहा है ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भतीजे को बचाने आए किसान को मार डाला था:पुलिस ने मुख्य आरोपित अनिल को गिरफ्तार किया, जेल भेजा
    Next Article
    अर्बन स्वास्थ्य केंद्र पर 25 मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित:महराजगंज में स्वास्थ्य विभाग ने कराईं चिकित्सकीय जांच, मरीजों को मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment