Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेपाल से पुणे जा रही बस की ट्रक से टक्कर:महिला की मौत, ड्राइवर केबिन में फंसा; भिंड में ओवरटेक करते वक्त हादसा

    6 hours ago

    1

    0

    नेपाल से पुणे जा रही स्लीपर बस भिंड में एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 15 यात्री घायल हैं। बस का ड्राइवर केबिन में फंस गया था, जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने आगे चल रहे ट्रॉला को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान वो सामने से आ रही बस से जा टकराया। एक्सीडेंट से बचने के लिए ड्राइवर ने समय रहते ट्रॉला सड़क से नीचे उतार दिया। हालांकि, इसमें ट्रॉला पलट गया। हादसा नेशनल हाईवे 719 पर गोहद चौराहे पर बंजारे का पुरा के पास शुक्रवार सुबह हुआ। बस नेपाल के पलिया प्रांत से बेंगलुरु आ रही थी। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। देखिए, एक्सीडेंट के बाद की तस्वीरें… प्रत्यक्षदर्शी बोले- 30 मिनट बाद पहुंची पुलिस प्रत्यक्षदर्शी रिटायर्ड फौजी नवल सिंह भदौरिया ने बताया कि वे बस से कुछ मीटर पीछे बाइक पर थे। एक्सीडेंट के करीब 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की। भदौरिया ने कहा- यदि ड्राइवर ट्रॉला को खाई में नहीं पलटता तो हादसा और भीषण हो सकता था। ये खबर भी पढ़ें… दो बस टकराईं, राष्ट्रीय कवि समेत 3 की मौत मध्य प्रदेश के रायसेन में दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि एक यात्री का सिर फटकर दो हिस्सों में बंट गया। कई घायलों के सिर, चेहरे और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पढे़ं पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेजस्वी सूर्या ने हरकी पैड़ी से उठाई कांवड़:26km पैदल चलकर ऋषिकेश में करेंगे जलाभिषेक, व्रत रख कांवड़ियों पर बरसाए फूल
    Next Article
    आतंकी पन्नू का दावा-जालंधर के स्कूल में फहराया खालिस्तानी झंडा:बोला-जबरन स्वतंत्रता का जश्न नहीं थोपा जा सकता; SSP ने बोलने से किया इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment