Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहले दामाद अब बहनोई संग महिला फरार:अलीगढ़ में बेटी की शादी से 15 दिन पहले भागी थी, थाने पहुंचा प्रेमी

    5 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ भागी सास अब अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है। अपने दामाद के साथ बिहार में शादी कर रह रही महिला दो लाख कैश और जेवर भी साथ ले गई। जानकारी होने पर दामाद बुधवार को दोदों थाने फरियाद लेकर पहुंचा, लेकिन पुलिस ने मामला बिहार का बताकर उसे टहला दिया। बेटी की शादी से 12 दिन पहले गए थे दोनों ​अलीगढ़ के गांव मछरिया नगला निवासी राहुल कुमार की शादी अप्रैल 2025 में मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर में तय हुई थी। सगाई के बाद राहुल की बातचीत अपनी होने वाली सास सपना देवी से शुरू हुई। धीरे-धीरे यह बातचीत प्यार में बदल गई। बेटी की शादी से महज 12 दिन पहले सपना देवी अपने पति और परिवार को छोड़ दामाद राहुल के पास चली आई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने दबिश दी तो दोनों ने थाने पहुंचकर ऐलान कर दिया कि वे एक-दूसरे के साथ ही रहेंगे। इसके बाद दोनों बिहार चले गए। बिहार में कपड़े बेचने का करने लगा काम ​राहुल ने बताया कि वह बिहार में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करने लगा। बीते 6 फरवरी को सपना देवी उसे भी धोखा देकर अपने बहनोई के साथ कहीं चली गई। राहुल का आरोप है कि वह अपने साथ घर में रखे 2 लाख रुपए और सोने-चांदी के गहने भी ले गई है। जहर देकर भागने की थी प्लानिंग राहुल ने बताया कि करीब 15 दिन पहले सपना का संपर्क अपने बहनोई से हुआ था। राहुल ने बताया कि उसने ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनी है, जिसमें सपना और उसका बहनोई एक–दूसरे के साथ रहने की बात कह रहे हैं। आरोप है कि एक रिकॉर्डिंग में उसे जहर देकर भागने की बात भी सामने आई है। पति ने कर ली दूसरी शादी उधर, सपना के पहले पति जीतू ने भी एक महीने पहले दूसरी शादी कर ली है। वहीं, जिस युवती से राहुल की शादी तय हुई थी उसका अभी कहीं भी रिश्ता नहीं हुआ है। बेटी और परिजन का कहना है कि वह सपना को भूल चुके हैं। अब वह उसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं करना चाहते हैं। ​
    Click here to Read more
    Prev Article
    निर्माणाधीन NH-124D पर गड्ढे में गिरकर युवक की मौत:सुरक्षा अनदेखी पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ FIR दर्ज
    Next Article
    कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 17 फरवरी को वोटिंग:DAV काॅलेज में मतदान, 21 पद के लिए 94 प्रत्याशी के बीच मुकाबला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment