Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों संग देखा ईवीएम वेयरहाउस:ललितपुर में निरीक्षण के बाद व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए

    6 hours ago

    1

    0

    ललितपुर के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण विकास भवन परिसर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि ईवीएम मशीनों को भण्डार कक्ष में विधानसभावार कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। वेयरहाउस में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनी रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार ईवीएम वेयरहाउस में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। उन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस मासिक निरीक्षण के अवसर पर निर्वाचन कार्यालय के प्रधान सहायक धर्मेंद्र मोर्या और चकबंदी कार्यालय व निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में आम आदमी पार्टी से हरदयाल सिंह लोधी, बहुजन समाज पार्टी से अनेक सिंह राजपूत और संजय चौधरी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से जसपाल सिंह और राजा राजपाल सिंह, तथा समाजवादी पार्टी से प्रमोद इमलिया शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    3 गांजा, एक चरस तस्कर को 3-3 साल की जेल:झांसी में NDPS एक्ट कोर्ट ने 4 मुकदमों में सुनाया फैसला, 10-10 हजार जुर्माना
    Next Article
    जौनपुर में बीमा कंपनी को कोर्ट का झटका:सड़क हादसे के पीड़ित को मुआवजा न देने पर 13 लाख की RC जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment