Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नशे की हालत में युवक को सड़क पर पटका:महोबा में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत, आरोपी के पिता ने दी सूचना

    3 hours ago

    1

    0

    महोबा के पिपरी गांव में नशे के विवाद के चलते एक युवक की मौत हो गई। महोबकंठ थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में 30 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ बबलू को कथित तौर पर सड़क पर पटक दिया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र नशे की हालत में गांव की अनुसूचित जाति बाहुल्य बस्ती में पहुंचा था, जहां उसका एक युवक से विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान उक्त युवक ने धर्मेंद्र उर्फ बबलू को उठाकर सीसी सड़क पर पटक दिया। घटना की सूचना यूपी-112 को कथित हत्यारोपी के पिता ने ही दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र उर्फ बबलू उनके बेटे से विवाद कर रहा था और जमीन पर पड़ा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बबलू को जीवित समझकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले गई। हालांकि, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पनवाड़ी पुलिस भी सीएचसी पहुंची। महोबकंठ पुलिस और क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महोबा की मोर्चरी भेज दिया है। थाना महोबकंठ के एसआई देवी शंकर मिश्रा ने बताया कि मृतक का शराब के नशे में गांव के एक युवक से झगड़ा हुआ था, जो मारपीट में बदल गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह और स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में करोड़ों की संपत्ति के मालिक की हत्या:4 दिन बाद भी आरोपी फरार, पुलिस ने 3 दर्जन CCTV फुटेज खंगाले
    Next Article
    मृत व्यक्ति का ट्रैक्टर फर्जीवाड़े से ट्रांसफर कराने का आरोप:हरदोई ARTO कार्यालय के वरिष्ठ सहायक समेत तीन पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment