Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मृत व्यक्ति का ट्रैक्टर फर्जीवाड़े से ट्रांसफर कराने का आरोप:हरदोई ARTO कार्यालय के वरिष्ठ सहायक समेत तीन पर FIR

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई में एआरटीओ कार्यालय में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां कर्मचारियों की मिलीभगत से एक मृत व्यक्ति का ट्रैक्टर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर कर दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद बघौली थाने में रविवार शाम 5:09 बजे एफआईआर दर्ज की गई है। ग्राम बिहट नेवादा, थाना हरियावां निवासी अंशू पाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता रामसेवक की मृत्यु 17 जून 2026 को हो चुकी थी। अंशू पाल ने आरोप लगाया है कि पिता की मौत के बाद विपक्षी मूलचंद (निवासी गडरियन खेड़ा, बघौली) ने अपने सहयोगी रामनरेश और एआरटीओ कार्यालय हरदोई में तैनात तत्कालीन वरिष्ठ सहायक सुदीप कुमार (वर्तमान में गाजियाबाद में तैनात) के साथ मिलकर यह साजिश रची। आरोपियों ने एआरटीओ दफ्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों से सांठगांठ की। उन्होंने रामनरेश का फर्जी फोटो लगाकर प्रतिरूपण और धोखाधड़ी के माध्यम से मृत रामसेवक का सोनालिका ट्रैक्टर मूलचंद के नाम दर्ज करा लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि रिकॉर्ड में पिता की मृत्यु की तारीख से काफी पहले की तिथि दर्शाकर इस धांधली को अंजाम दिया गया। पीड़िता अंशू पाल ने यह भी आरोप लगाया है कि विपक्षी मूलचंद और रामनरेश ने उनके पिता की दो ट्रालियां, दो रोटावेटर, दो थ्रेशर, एक कल्टीवेटर, एक मोटरसाइकिल और एक अन्य पावरट्रैक ट्रैक्टर पर भी जबरन अवैध कब्जा कर लिया है। पीड़िता ने इस प्रकरण की आर्थिक और दस्तावेजी नेटवर्क की जांच 'एंटी फ्रॉड सेल' से कराने की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक के कड़े रुख के बाद पुलिस ने आरोपी वरिष्ठ सहायक समेत तीनों नामजद विपक्षियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक साजिश की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नशे की हालत में युवक को सड़क पर पटका:महोबा में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत, आरोपी के पिता ने दी सूचना
    Next Article
    श्रावस्ती के शिवालयों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब:सावन के दूसरे सोमवार पर विभूतिनाथ मंदिर में सुबह से जलाभिषेक, सुरक्षा मुस्तैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment