Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नितिन नबिन ने दिल्ली के 3 सांसदों को फटकार लगाई:1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार के घर शोक जताने पहुंचे थे नेता

    36 minutes ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नबीन ने बीजेपी दिल्ली के 3 सांसदों को पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के परिवार के घर जाकर शोक व्यक्त करने के लिए फटकार लगाई है। हाल ही में सांसद कमलाजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया ने सज्जन कुमार के आवास का दौरा किया और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष ने इस कदम पर नाराजगी व्यक्त की। सज्जन कुमार का 20 अगस्त को निधन हो गया था। वे 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख विरोधी दंगों के दौरान सिखों की हत्याओं के लिए दो आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। बीजेपी नेताओं का दौरा आपत्तिजनक था: फूलका तीनों नेताओं के सज्जन कुमार के आवास पर जाने के बाद सबसे पहली प्रतिक्रिया भाजपा नेता एचएस फुल्का की ओर से आई थी। उन्होंने कहा था कि बीजेपी नेताओं का यह दौरा विशेष रूप से आपत्तिजनक था। क्योंकि भाजपा ने लगातार सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के न्याय के संघर्ष का समर्थन किया था और पीड़ितों के परिवारों द्वारा कुमार को जेल में ही रखने के प्रयासों का समर्थन किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बॉम्बे HC बोला-FDA अधिकारी खुद को भगवान समझते हैं क्या:न नियम पढ़ते- न कानून जानते, कार्रवाई कर देते; 5 रेस्टोरेंट को फूड लाइसेंस वापस मिले
    Next Article
    Emraan Hashmi Health Update: Awarapan 2 की ब्लॉकबस्टर के बीच इमरान हाशमी को क्या हुआ? अचानक सामने आई यह चौंकाने वाली खबर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment