Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Navi Mumbai में FDA की बड़ी कार्रवाई, 4,710 लीटर मिलावटी दूध किया नष्ट

    2 hours from now

    1

    0

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने नवी मुंबई के महापे एमआईडीसी क्षेत्र में चल रहे बड़े दूध मिलावट गिरोह का भंडाफोड़ किया है और लाखों रुपये के मिलावटी डेरी उत्पादों को जब्त करके नष्ट कर दिया है। अधिाकरियों ने यह जानकारी दी। ठाणे जिला प्रशासन की सोमवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने पर एफडीए की एक विशेष टीम ने 19 अगस्त को एम/एस पी. के. डेरी पर छापा मारा।छापे के दौरान, अधिकारियों ने आरोपी शिवेंद्र श्यामलाल जायसवाल को डेरी मालिक प्रदीप कमलेश यादव की मिलीभगत से टैंकर के अंदर स्किम्ड मिल्क पाउडर (एसएमपी) और ठंडे पानी के मिश्रण से दूध में मिलावट करते हुए पकड़ा। अधिकारियों ने बताया कि वैध खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के बिना संचालन करने पर डेरी को तत्काल बंद कर दिया गया। कई ठिकानों पर की गई छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने 4,710 लीटर मिलावटी और संदिग्ध दूध जब्त कर नष्ट किया।इसकी अनुमानित कीमत 1,85,780 रुपये है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mumbai में ऑटो चालक पर हमला करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, Marathi भाषा प्रदर्शन से जुड़ा मामला
    Next Article
    Delhi Police पर हमले के आरोप में महिला गिरफ्तार, दो नाबालिग बेटे भी पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment