Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यू चंडीगढ़ में आज RR vs SRH एलिमिनेटर मुकाबला:टीमें मोहाली पहुंचीं, प्रैक्टिस की; पुलिस की अपील- रूट प्लान देख घर से निकलें लोग

    3 hours ago

    1

    0

    न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम साढ़े 7 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें पहले ही मोहाली पहुंच चुकी हैं। मंगलवार देर शाम दोनों टीमों ने प्रैक्टिस भी की। प्रैक्टिस के बाद सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने प्लेयर नीतीश कुमार रेड्डी और शिवांग कुमार का जन्मदिन भी मनाया। होटल में केक काटकर सभी खिलाड़ियों ने दोनों खिलाड़ियों को जन्मदिन की बधाई दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इधर, मैच के चलते पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक रूट और प्लान देख लें, ताकि कहीं जाम में न फंसना पड़े। आम लोगों के लिए 5 और वीआईपी की 3 पार्किंग्स मैच के चलते बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, जिस कारण इलाके में भारी ट्रैफिक और जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले पार्किंग और रूट प्लान की जानकारी जरूर देख लें। एडवाइजरी के मुताबिक, आम दर्शकों के लिए P4, P5, P6, P7 और P8 पार्किंग निर्धारित की गई है, जहां पहुंचने के लिए ओमैक्स राउंडअबाउट का रास्ता तय किया गया है। वीआईपी लोगों के लिए P1, P2 और P3 पार्किंग रखी गई है, जहां जाने के लिए मार्बल मार्केट लाइट से टोगन रोड का उपयोग करना होगा। P3 पार्किंग को खासतौर पर मीडिया, पीआईपी और दिव्यांग दर्शकों के लिए रिजर्व किया गया है। इस साल के दोनों मुकाबले सनराइजर्स ने जीते 2026 में दोनों टीमें 2 मैचों में आमने-सामने हुई हैं। पहला मुकाबला 13 अप्रैल को हैदराबाद में खेला गया, जिसमें सनराइजर्स ने 6 विकेट पर 216 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान की टीम 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। दूसरा मुकाबला 25 अप्रैल को जयपुर में खेला गया। इसमें राजस्थान की टीम ने होम ग्राउंड पर 228 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट रहते हासिल कर लिया था। ईशान किशन की दोनों मैचों में फिफ्टी पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ईशान किशन ने 91 और हेनरिक क्लासेन ने 40 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे मैच में राजस्थान की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंद में 103 रन बनाए थे। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ईशान किशन ने 74 और अभिषेक शर्मा ने 57 रन की पारी खेली थी। मुल्लांपुर में हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक और हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। यहां पिछले तीनों मैचों में 200 रन से ज्यादा का स्कोर बना है। इनमें दो बार लक्ष्य चेज हुआ, जबकि एक बार स्कोर डिफेंड किया गया। दिन का तापमान 25°C से 45°C तक रह सकता है। ऐसे में प्लेयर्स को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सूर्यवंशी के पास गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका:IPL एलिमिनेटर में आज राजस्थान Vs हैदराबाद; क्लासन टॉप स्कोरर बन सकते हैं
    Next Article
    विराट कोहली ने चकनाचूर किया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, अब किंग की टक्कर में कोई नहीं

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment