Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाटीदार ने धोनी और रोहित की बराबरी की:बेंगलुरु को लगातार दूसरे फाइनल में पहुंचाया, सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले भारतीय भी बने

    5 hours ago

    1

    0

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरे सीजन IPL फाइनल में जगह बना ली। धर्मशाला में खेले गए क्वालिफायर-1 में टीम ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड और यादगार मोमेंट्स देखने को मिले। कप्तान रजत पाटीदार ने इस जीत के साथ एमएस धोनी और रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। वह लगातार दो IPL फाइनल में टीम को पहुंचाने वाले पांचवें कप्तान बने। पाटीदार ने बल्लेबाजी में भी कमाल किया और सबसे तेज 200 सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। पाटीदार की नाबाद 93 रन की पारी की बदौलत बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा किया। बेंगलुरु-गुजरात मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. बेंगलुरु सबसे ज्यादा बार IPL फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बेंगलुरु ने IPL फाइनल में पांचवी बार जगह बनाई। टीम 2009, 2011, 2016, 2025 और 2026 में फाइनल में पहुंची। वह सबसे ज्यादा बार IPL फाइनल खेलने वाली तीसरी टीम है। चेन्नई रिकॉर्ड 10 फाइनल के साथ नंबर एक पर है। वहीं मुंबई 6 फाइनल के साथ दूसरे पायदान पर है। 2. बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ धर्मशाला में 92 रन से जीत दर्ज की। यह IPL प्लेऑफ में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। राजस्थान पहले नंबर पर है, जिन्होंने 2008 में दिल्ली के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 105 रन से जीत हासिल की थी। 3. पाटीदार लगातार दो IPL फाइनल खेलने वाले पांचवें कप्तान रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु ने फाइनल में जगह बनाई। बतौर कप्तान पाटीदार लगातार दो या उससे ज्यादा बार IPL फाइनल में पहुंचने वाले पांचवे कप्तान बन गए। धोनी ने चेन्नई की कप्तानी करते हुए 2010, 2011, 2012, 2013 में लगातार 4 साल तक फाइनल खेले थे। इसके बाद उन्होंने 2018 और 2019 में भी लगातार चेन्नई को फाइनल में पहुंचाया। वहीं रोहित शर्मा 2019 और 2020 में मुंबई को फाइनल में पहुंचाया था। 4. रजत सबसे तेज 200 टी-20 छक्के लगाने वाले भारतीय पाटीदार ने टी-20 क्रिकेट में सिर्फ 105 पारियों में 200 छक्के पूरे कर लिए। वे यह मुकाम सबसे तेजी से हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। अभिषेक ने 125 पारियों में 200 सिक्स लगाए थे। 5. पाटीदार ने वॉर्नर की बराबरी की पाटीदार ने कप्तान के तौर पर नाबाद 93 रन की पारी खेलकर डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। प्लेऑफ में बतौर कप्तान सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में अब दोनों संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। 6. रजत ने प्लेऑफ की एक पारी में दूसरे सबसे ज्यादा सिक्स लगाए पाटीदार ने गुजरात के खिलाफ 9 छक्के जड़कर IPL प्लेऑफ इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली पारी खेली। इस लिस्ट में शुभमन गिल 10 सिक्स के साथ पहले स्थान पर हैं। 7. पाटीदार IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले चौथे बल्लेबाज पाटीदार ने गुजरात के खिलाफ 93 रन की पारी में 9 छक्के लगाए। इसके साथ ही उनके IPL प्लेऑफ में 24 छक्के हो गए हैं। वे प्लेऑफ मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में सुरेश रैना 40 छक्कों के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं धोनी 28 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 8. पाटीदार ने प्लेऑफ में बतौर कप्तान तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया पाटीदार ने सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह IPL प्लेऑफ में कप्तान के तौर पर तीसरी सबसे तेज फिफ्टी है। पहले नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट हैं। उन्होंने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई थी। दूसरे नंबर पर धोनी हैं, 2012 में धोनी ने मुंबई के खिलाफ 20 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया था। 9. बेंगलुरु ने चौथी बार 250+ स्कोर बनाए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चौथी बार टी-20 में 250+ स्कोर बनाया। टीम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत और सनराइजर्स हैदराबाद उससे आगे हैं। 10. बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 254/5 का स्कोर बनाया। उन्होंने गुजरात के ही तीन साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। गुजरात ने 2023 में मुंबई के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान पर 233/3 का स्कोर बनाया था। 11. RCB प्लेऑफ के एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम बनी बेंगलुरु ने मैच में कुल 38 बाउंड्री लगाई। यह IPL प्लेऑफ में किसी टीम द्वारा एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने चेन्नई का रिकॉर्ड तोड़ी, जिन्होंने 2012 में दिल्ली के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर 33 बाउंड्री लगाई थी। 12. RCB ने IPL का अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ मंगलवार को 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। ये IPL में बेंगलुरु का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टीम ने 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ लीग का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। उन्होंने बेंगलुरु के मैदान पर 263/5 स्कोर किए थे। 13. बेंगलुरु ने प्लेऑफ का चौथा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ पावरप्ले में 76/1 का स्कोर बनाया। यह IPL प्लेऑफ में पहले 6 ओवर में सबसे बड़ा स्कोर है। इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स पहले नंबर पर है, जिन्होंने साल 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 100/2 का स्कोर बनाया था। 14. IPL प्लेऑफ का दूसरा सबसे मंहगा ओवर कुलवंत खेजरोलिया ने बेंगलुरु की पारी के 15वें ओवर में 28 रन दिए। ये IPL प्लेऑफ में दूसरा सबसे महंगा ओवर है। इस लिस्ट में पंजाब किंग्स के परविंदर अवाना पहले नंबर पर हैं। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 2014 के क्वालीफायर में पंजाब की ओर से खेलते हुए वानखेड़े स्टेडियम में 33 रन दिए थे। 15. रबाडा एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कगिसो रबाडा ने इस सीजन 18वीं बार पावरप्ले में विकेट चटकाया। उन्होंने धर्मशाला में वेंकटेश अय्यर को आउट किया। इसी के साथ वे IPL के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने मोहम्मद शमी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2023 में 17 विकेट झटके थे। 16. भुवनेश्वर एक सीजन में बेंगलुरु के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट की बराबरी की भुवनेश्वर कुमार ने क्वालीफायर-1 में 2 विकेट चटकाए। उन्होंने IPL 2026 में 26 विकेट लिए। इसके साथ वे IPL के एक सीजन में बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। हर्षल पटेल पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 2021 में रिकॉर्ड 32 विकेट लिए थे। वानिंदु हसरंगा ने भी 2022 में 26 विकेट लिए थे। यहां से टॉप-9 मोमेंट्स… 1. BCCI प्रेसिडेंट ने बेल बजाकर मैच की शुरुआत की बेंगलुरु-गुजरात के बीच धर्मशाला स्टेडियम में IPL 2026 का क्वालीफायर-1 खेला गया। मैच की शुरुआत में BCCI प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास ने बेल बजाकर की। 2. मैच के दौरान दिखा खास पोस्टर धर्मशाला स्टेडियम के स्टैंड्स में एक दिलचस्प मोमेंट देखने को मिला। एक फैन ने पोस्टर लेकर विराट कोहली के लिए खास मैसेज लिखा। पोस्टर पर लिखा था- मेरा नाम याद रखना, मैं रेयांश कोहली हूं। जल्द ही RCB के लिए खेलूंगा। कोहली सर, मेरा इंतजार कीजिए। RCB फैन के इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर भी खूब ध्यान खींचा। 3. मैच की पहली गेंद पर चौका लगा वेंकटेश अय्यर ने मैच की पहली ही गेंद पर चौका लगाया। गुजरात के गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऑफ-स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद फेंकी। अय्यर ने बैकफुट पर जाकर कवर-पॉइंट के बीच से कट शॉट खेला और चौके के साथ अपनी टीम का खाता खोला। 4. होल्डर ने एक ही ओवर में कोहली, पडीक्कल को पवेलियन भेजा बेेंगलुरू की पारी के 9वें ओवर जेसन होल्डर ने दो विकेट झटके। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने विराट कोहली (43) को इनसाइड एज के जरिए बोल्ड किया। फिर चौथी गेंद (8.4 ओवर) पर देवदत्त पडिक्कल (30) को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट करा दिया। 5. कोहली के आउट होने अनुष्का ने अपना चेहरा ढंका जेसन होल्डर की गेंद पर विराट कोहली का विकेट गिरते ही स्टैंड्स में बैठीं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पूरी तरह शॉक रह गई। उन्होंने मायूसी में दोनों हाथों से अपना मुंह ढक लिया। खुद कोहली भी आउट होने के बाद अविश्वास में कुछ सेकेंड्स क्रीज पर ही रुके रहे, अपने बल्ले को देखा और फिर भारी मन से पवेलियन लौट गए। 6. पाटीदार का कैच गुजरात को 73 रन महंगा पड़ा बेंगलुरु की पारी के 14वें ओवर में रजत पाटीदार के दो कैच छूटे। प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर की पहली गेंद पर पाटीदार के बल्ले का ऊपरी किनारा लगा। थर्ड मैन पर विकेटकीपर जोस बटलर और कुलवंत खेजरोलिया के बीच गेंद गिर गई। तीसरी गेंद पर पाटीदार के पुल शॉट पर कगिसो रबाडा ने डीप मिडविकेट उनका आसान कैच छोड़ दिया। तब पाटीदार 20 रन पर खेल रहे थे। 7. इनिंग ब्रेक पर म्यूजिक शो हुआ बेंगलुरु की पारी खत्म होने के बाद धर्मशाला मैदान पर शानदार लाइट शो दिखाया गया। पहले म्यूजिक शो हुआ, जिसमें वायलिन से वंदे मातरम की गूंज सुनाई दी। इसके अलावा प्लेऑफ में पहुंची चारों टीम का लाइट शो दिखाया गया। 8. सुदर्शन हिटविकेट आउट हुए गुजरात की पारी के तीसरे ओवर में गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन अजीबो-गरीब तरीके से आउट हुए। गेंदबाज जैकब डफी ने ओवर की तीसरी गेंद ऑफ-स्टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ डाली। सुदर्शन ने बैकफुट पर जाकर कट शॉट खेला और चौका हो गया। लेकिन शॉट पूरा करते समय बैट उनके हाथ से छूटकर सीधे स्टंप्स से जा टकराया। वे IPL प्लेऑफ में हिट आउट होने वाले कुसल मेंडिस के बाद दूसरे बल्लेबाज बने। 9. रसिख ने ‘डबल विकेट मेडन’ ओवर डाला रसिख ने गुजरात के खिलाफ पावरप्ले का आखिरी ओवर ‘डबल विकेट मेडन’ डाला। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर निशांत सिंधु (5) को अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ा। फिर चौथी गेंद पर जेसन होल्डर (0) को मिड-ऑन पर जोश हेजलवुड के हाथों कैच कराया। बाकि चार गेंद पर कोई रन नहीं बना। ----------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बेंगलुरु लगातार दूसरे IPL के फाइनल में; क्वालिफायर-1 में गुजरात को 92 रन से हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरे सीजन IPL के फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने मंगलवार को क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रन से हरा दिया। अब गुजरात एलिमिनेटर मुकाबला जीतने वाली टीम से क्वालिफायर-2 खेलेगी। एलिमिनेटर सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    फ्रेंच ओपन- सबालेंका ने जीत से शुरुआत की:16 महीने में रिकॉर्ड 30 मैच जीते, ओसाका भी अगले दौर में; मेदवेदेव हारे
    Next Article
    सूर्यवंशी के पास गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका:IPL एलिमिनेटर में आज राजस्थान Vs हैदराबाद; क्लासन टॉप स्कोरर बन सकते हैं

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment