Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Nepal Floods में फंसे पुडुचेरी के 3 लोग, CM Rangasamy ने केंद्र से मांगी मदद

    4 hours from now

    1

    0

    पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा को बताया कि पड़ोसी देश (नेपाल) में आई अचानक बाढ़ की चपेट में आए केंद्र शासित प्रदेश के तीन निवासियों की स्थिति के संबंध में सरकार केंद्र और नेपाल प्रशासन के संपर्क में है। उन्होंने बताया कि ये तीनों लोग कुंभकोणम (तमिलनाडु) स्थित एक यात्रा एजेंसी के पर्यटकों के समूह में शामिल थे, जो उन्हें नेपाल लेकर गई थी। रंगासामी ने यह जानकारी प्रोटेम स्पीकर ए. अनबालगन द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद दी।अनबालगन ने कहा था कि पुडुचेरी के इन तीन लोगों के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को अभी तक तीनों लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा, हम जानकारी हासिल करने के लिए केंद्र और नेपाल सरकार के संपर्क में हैं।उन्हें तलाशने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रोटेम स्पीकर ने मुख्यमंत्री को केंद्र के साथ बातचीत करने के लिए अधिकारियों का एक उच्च-स्तरीय दल भेजने का सुझाव दिया, जिसे रंगासामी ने स्वीकार कर लिया। इस बीच, मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर नेपाल में फंसे तीनों लोगों का पता लगाने के लिए मदद मांगी है।मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी पत्र में रंगासामी ने कहा कि आनंदा सुंदरी, वैष्णवी रामासामी और गीता रामासामी तमिलनाडु से नेपाल गए 57 तीर्थयात्रियों के दल का हिस्सा थीं। इन सभी लोगों की आखिरी ज्ञात स्थिति नेपाल-चीन सीमा के पास स्याब्रुबेसी में थी। इस बीच, बुधवार को नेपाल के रसुवा और मध्य नेपाल के अन्य हिस्सों में आई अचानक बाढ़ के बाद स्थानीय अधिकारियों की मदद के लिए 11 सदस्यीय भारतीय दल शनिवार को नेपाल पहुंचा।इस आपदा में 500 से अधिक लोगों की मौत हुई है और करीब 2,000 लोग अब भी लापता हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nepal Flood में 600 से ज्यादा मौतें, जीवित बचे लोगों ने सुनाई आपदा से जंग की दास्तान
    Next Article
    दलित भेदभाव पर Chirag Paswan का Rahul Gandhi पर पलटवार: सालों से राज करने वाले बताएं क्यों नहीं बदला समाज?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment