Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Nepal में बाढ़ प्रभावित रसुवा से सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक, दूतावास करा रहा वापसी

    2 hours ago

    1

    0

    नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि बाढ़ प्रभावित रसुवा जिले के चिलिमे गांव से नेपाली सेना द्वारा बचाए गए चार लोगों में तीन भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। नेपाल के उत्तरी और मध्य हिस्सों में 26 अगस्त को अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत बचाव और राहत अभियानों में पड़ोसी देश की लगातार सहायता कर रहा है। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के अनुसार, सोमवार को इस आपदा में मरने वालों की संख्या 900 के पार पहुंच गई, जबकि 4,000 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नेपाली सेना द्वारा चिलिमे गांव से बचाए गए तीन भारतीय नागरिकों और उनके नेपाली सहयोगी से मुलाकात की। रसुवा का यह गांव अचानक आयी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हम नेपाली सेना की मदद के लिए उनका धन्यवाद करते हैं।’’ उन्होंने बताया कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास इन लोगों की भारत वापसी की व्यवस्था कर रहा है।इसे भी पढ़ें: Nepal में बाढ़ और भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए Sikkim से रवाना हुआ 35 सदस्यीय विशेष दलविदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि भारत ने नेपाल में बचाव अभियानों और आपदा में मारे गए लोगों की पहचान में सहायता के लिए विशेषज्ञ दल भी भेजे हैं। मंत्रालय ने कहा कि 19 सदस्यीय भारतीय फोरेंसिक टीम ने रविवार से काठमांडू में काम शुरू कर दिया है। यह टीम शवों की पहचान के लिए डीएनए नमूनों के विश्लेषण में सहायता करेगी।इसे भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ के फर्जी वीडियो पर कार्रवाई, 72 सोशल मीडिया यूजर को हटाने का निर्देशइसके अलावा, भारतीय सुरंग बचाव दल चिलिमे और लांगटांग स्थित जलविद्युत परियोजनाओं में अपना अभियान जारी रखे हुए है। एनडीआरआरएमए के अनुसार, भारत और चीन के विशेषज्ञ दल नेपाल के बचाव दलों की मदद कर रहे हैं। ये दल विभिन्न जलविद्युत परियोजना स्थलों पर मौजूद उन 933 श्रमिकों और कर्मचारियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जिनसे 26 अगस्त से संपर्क नहीं हो पाया है।इनमें से कई लोगों के सुरंगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। माना जा रहा है कि नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के खिसकने या हिमस्खलन के कारण अचानक आयी बाढ़ ने भोटेकोशी नदी के आसपास भारी तबाही मचाई। बाढ़ में घर, सड़कें और पुल बह गए तथा जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा।इसे भी पढ़ें: सद्गुरु ने आपदाओं से निपटने के लिए भारत और चीन समेत पांच देशों के हिमालय बोर्ड की मांग कीभारतीय दूतावास ने बताया कि वह बाढ़ प्रभावित इलाकों से बचाए गए भारतीय नागरिकों की भारत वापसी में लगातार मदद कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SCO Summit में भाग लेने पहुंचे PM Modi ने बिश्केक में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, प्रवासियों से की बात
    Next Article
    सद्गुरु ने आपदाओं से निपटने के लिए भारत और चीन समेत पांच देशों के हिमालय बोर्ड की मांग की

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment