Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:फिल्म ने चौथे दिन कमाए 5 करोड़, वैलेंटाइन डे पर मेकर्स ने दिया खास ऑफर

    4 hours ago

    1

    0

    फिल्म ओ रोमियो को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार यानी चौथे दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 5.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की अब तक की कुल कमाई 39.61 करोड़ पहुंच गई है। फिल्म के मेकर्स ने सोमवार को वैलेंटाइन डे के मौके पर बाय वन गेट वन का खास ऑफर दिया था। इस ऑफर की वजह से देशभर के कई प्रमुख सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में कई लोग फिल्म को देखने पहुंचे थे। एक नजर फिल्म की कमाई पर… शुक्रवार (पहला दिन)- 9.01 करोड़ शनिवार(दूसरा दिन)- 14.50 करोड़ रविवार (तीसरा दिन)- 11 करोड़ सोमवार (चौथा दिन)- 5.10 करोड़ टोटल कलेक्शन- 39.61 करोड़ फिल्म की कहानी कैसी है? फिल्म की कहानी 1995 के मुंबई में सेट है, जहां अपराध और सत्ता का खेल खुलेआम खेला जा रहा है। शाहिद कपूर उस्तरा नाम के एक खतरनाक सुपारी किलर बने हैं, जो समुद्र किनारे एक पुराने जहाज में रहता है। वह अपराधियों को मारता है, लेकिन उसके अपने नियम हैं। इंस्पेक्टर खान (नाना पाटेकर) के साथ उसका रिश्ता भी सीधा नहीं है, बल्कि जरूरत और मजबूरी से जुड़ा हुआ है। उस्तरा की दुनिया में अफशां (तृप्ति डिमरी) की एंट्री होती है। अफशां सुपारी देने आई है, लेकिन उसकी असली वजह फिल्म के पहले हिस्से में पूरी तरह सामने नहीं आती। यहीं से कहानी में सस्पेंस पैदा होता है। उस्तरा और अफशां के बीच एक अजीब सा रिश्ता बनता है, जिसमें भरोसा भी है और शक भी। बता दें कि विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, तमन्ना और अविनाश तिवारी नजर आए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंदगी फैलाई, कचड़ा फेंका...राखी सावंत ने पार की सारी हदें, बाउंसर्स ने घसीटते हुए BIGG BOSS से निकाला बाहर- VIDEO
    Next Article
    T20 वर्ल्डकप-कनाडा टॉस जीतकर बैटिंग कर रही:युवराज सामरा का अर्धशतक, दिलप्रीत के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप; न्यूजीलैंड टीम जीती तो सुपर-8 में जगह कन्फर्म

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment