Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस:एएसपी समेत पुलिसकर्मियों ने मौन रखकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

    4 hours ago

    1

    0

    औरैया में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने विभाजन के दौरान पीड़ित हुए लोगों और जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौन धारण कर विभाजन की त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले लोगों को नमन किया। यह आयोजन देश के विभाजन के दौरान हुई पीड़ा और संघर्ष को याद करने के लिए किया गया था। वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 1947 में देश के विभाजन के कारण लाखों लोगों को विस्थापन, हिंसा और अपनों से बिछड़ने का दर्द झेलना पड़ा था। 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' आने वाली पीढ़ियों को उस दौर की त्रासदी से परिचित कराने और पीड़ितों के संघर्ष को याद करने का अवसर है। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी बिधूना सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद औरैया के समस्त थानों में भी 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना परिसरों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौन धारण कर विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस विभाग द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से देश की एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश प्रसारित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इतिहास की ऐसी घटनाओं को याद करना आवश्यक है, ताकि समाज में सद्भाव, शांति और परस्पर सहयोग की भावना मजबूत हो तथा भविष्य में ऐसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में बारिश का अलर्ट:रुक-रुक कर हवा बह रही, आसमान में बादल छाए, टेम्प्रेचर 32°C
    Next Article
    महाराजगंज के प्रो शिब्बन ने 1.25 किसानों को दिलाया हक:गंडेविया बंदोबस्त लागू कराया, अंग्रेजों ने पूर्वी उत्तर प्रदेश का लेनिन कहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment