Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बारिश का अलर्ट:रुक-रुक कर हवा बह रही, आसमान में बादल छाए, टेम्प्रेचर 32°C

    6 hours ago

    1

    0

    झांसी में शुक्रवार को तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। सुबह से बादल छाए रहने और दिन में बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। आज अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पहले 2 तस्वीर देखिए… 24 घंटे में 29.2 मिमी बारिश गुरुवार को झांसी में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा रहा। पिछले 24 घंटे में 29.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। 15 अगस्त को भी बारिश के आसार स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को भी मौसम खराब रह सकता है। बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। 16 अगस्त के बाद बढ़ेगा तापमान 16 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 17 से 19 अगस्त तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। धूप निकलने से उमस बढ़ेगी और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। बुधवार को तापमान बढ़कर 36 डिग्री होने का अनुमान है। अगले सप्ताह फिर से गर्मी और उमस बढ़ सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP विधायक सरिता भदौरिया ने गाली दी, VIDEO:इटावा में सपा वर्कर से बोलीं- सांसद, अध्यक्ष तुम्हारा, मेरे पास क्यों आए
    Next Article
    औरैया में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस:एएसपी समेत पुलिसकर्मियों ने मौन रखकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment