Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम मोदी बोले- देश को दिमागी नक्सलियों से बचाएं:वे युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे; महिला आरक्षण पर पार्टियां राजनीति न करें

    10 hours ago

    2

    0

    80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले पर 76 मिनट की स्पीच दी। पीएम ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का नाम लिए बिना कहा कि, देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा। ऐसे लोग युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं भी कीं। सरकार अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग देगी। गरीब और मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं के लिए कई परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। पीएम का लाल किले पर यह तीसरा सबसे छोटा भाषण है। इससे पहले 2022 में 74 मिनट और 2014 में 65 मिनट की स्पीच दी थी। लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाया गया। पीएम ने 13वीं बार तिरंगा फहराया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ, 21 तोपों की सलामी दी गई। पीएम का संबोधन, 7 बड़ी बातें; कहा- हथियारबंद नक्सल गए, दिमागी नक्सल मौजूद 1. दिमागी नक्सलियों पर: 'हमने नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प लिया था। आज नक्सल क्षेत्र में नक्सल मुक्त होने के कारण विकास का तिरंगा लहरा रहा है। हमें सावधान रहने की जरूरत है। हथियारबंद नक्सल तो गए, लेकिन दिमागी नक्सल मौके की तलाश में हैं। इन दिमागी नक्सलों को पहचानना होगा। इन्हें युवाओं को भटकाने से बचाना होगा।' 2. महिला आरक्षण पर: 'मैं देश के सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं कि महिलाओं के सम्मान में आगे आइए। समय की मांग है कि महिला आरक्षण लागू करके महिला सम्मान में आप भी जुड़िए।' 3. 2047 के लक्ष्य पर: 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। हमारी दिशा तय हो चुकी है। हमें उसे प्राप्त करके रहना है। इसके लिए हमें हमारे वर्क कल्चर और हमारी सोच को भी बदलना होगा। जो काम पिछले 5-7 दशक में नहीं हुए हैं, वो काम हमें आगामी 5-7 साल में करने हैं। 4. ग्लोबलाइजेशन पर: एक समय था जब मैं आत्मनिर्भरता की बात कर रहा था तो कुछ एयर कंडीशन चेंबर में बैठकर सोचने वाले लोग हमें बता रहे थे कि ग्लोबलाइजेशन का क्या होगा, लेकिन पूरी दुनिया देख रही है कि पिछले 1 दशक में ऐसा लग रहा है कि लोगों ने ग्लोबलाइजेशन बोलना ही बंद कर दिया। 5. युवाओं पर: 'एक साल में 1 करोड़ युवाओं को एआई (AI) स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही छात्रों के लिए ऑनलाइन फ्री कोचिंग व्यवस्था की शुरुआत भी की जाएगी।' 6. आत्मनिर्भर पर: बीते सालों में हमारा दृढ़ विश्वास रहा है कि भारत को अब दूसरे देशों पर निर्भर रह कर नहीं जीना है। हमें आत्मनिर्भर बनना चाहिए। दुनिया में बहुत कुछ मिलता है, सस्ता मिलता है, जल्दी मिलता है लेकिन उससे हमारा सामर्थ्य तैयार नहीं होता। इसलिए हमें भी अपनी क्षमताओं को बढ़ाना है। अपने हितों की सुरक्षा हमें खुद करनी है इसलिए आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। 7. आपदाओं पर: 'अब छोटे सपनों से काम चलने वाला नहीं है। हमें बड़े सपने देखने होंगे क्योंकि बड़े सपने हमारी सोच को भी विस्तार देते हैं। हमारे संकल्प दृढ़ होने चाहिए। जब संकल्प दृढ़ होता है तो कठिनाईयों से, आपदाओं के बीच से रास्ते निकालने का सामर्थ्य अपने आप उभर कर आता है। लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं
    Click here to Read more
    Prev Article
    दीवारों में पड़ी दरारें, सड़कों पर गड्ढे और सुनामी का अलर्ट...इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, कई आफ्टरशॉक्स भी आए
    Next Article
    मोदी ने बांधनी पैटर्न की लाल राजस्थानी पगड़ी पहनी:13 साल में लाल किले पर हर बार अलग अंदाज; 4 बार केसरिया पगड़ी बांधी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment