Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम उम्मीदवारी पर कांग्रेस TVK से नाराज:कहा- राहुल गांधी स्वीकार नहीं तो दोनों मंत्री इस्तीफा देंगे; सदन में कांग्रेस विधायक को विपक्ष के साथ बैठाया

    5 hours ago

    1

    0

    तमिलनाडु में 2029 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर कांग्रेस और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के बीच खींचतान बढ़ गई है। TVK नेताओं ने पार्टी प्रमुख और सीएम विजय को राष्ट्रीय राजनीति में आगे बढ़ाने के संकेतों के बीच कांग्रेस ने राहुल गांधी को 2029 में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की पैरवी की है। उधर डीएमके ने भी कांग्रेस के रुख का समर्थन किया। नेता के एस एलंगोवन ने कहा कि TVK विजय को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार के रूप में पेश करने की इच्छा कैसे रख सकता है। इस बीच सोमवार को कांग्रेस विधायक थरहाई कथबर्ट की विधानसभा में सीट बदलकर उन्हें विपक्षी बेंच पर बैठाया गया। DMK ने कहा- कल्पना की कोई सीमा नहीं मूड ऑफ द नेशन सर्वे के बाद शुरू हुआ विवाद 27 अगस्त को इंडिया टुडे ने अपना MOTN (मूड ऑफ द नेशन) सर्वे जारी किया। उस सर्वे के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी अभी भी प्रधानमंत्री पद की रेस में लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। सर्वे में 48.7% लोगों ने उन्हें अपनी पहली पसंद बताया। वहीं, राहुल गांधी 27.1% के साथ दूसरे नंबर पर हैं। लेकिन 9.2% लोगों ने विजय को पीएम पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया था। अब तक दक्षिण भारत से सिर्फ दो प्रधानमंत्री आजादी के बाद से अब तक भारत को दक्षिण भारत से दो प्रधानमंत्री मिले हैं। इनमें पी. वी. नरसिम्हा राव (आंध्र प्रदेश) और एच. डी. देवेगौड़ा (कर्नाटक) शामिल हैं। पी. वी. नरसिम्हा राव ने 1991 से 1996 तक और एच. डी. देवेगौड़ा ने 1996 से 1997 तक देश का नेतृत्व किया था। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… CM विजय तय सीट छोड़कर मंत्रियों के बीच बैठे:सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया, तमिलनाडु विधानसभा में ऐसा पहली बार हुआ तमिलनाडु विधानसभा में 27 अगस्त को असामान्य नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय अपनी निर्धारित सीट छोड़कर मंत्रियों के बीच जाकर बैठ गए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR रद्द कराने याचिका लगाई:सुप्रीम कोर्ट का CJP प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार, कहा- अप्रिय घटना की संभावना नहीं
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:ठग सुकेश चंद्रशेखर को 8 साल की सजा, सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर ज्यूडिशियल अफसर पर दबाव बनाने का केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment