Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएनबी में बहादुर अधिकारी और लिपिक को किया सम्मानित:बैंक में लूट की कोशिश नाकाम, पिस्टल छीनकर बदमाशों को भगाया

    2 hours ago

    1

    0

    पंजाब नेशनल बैंक के अंचल कार्यालय, मेरठ में बुधवार को अदम्य साहस का परिचय देने वाले दो कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सहारनपुर के बेहट रोड स्थित शाखा में लूट के प्रयास को विफल करने वाले अधिकारी गुरचरण सिंह और लिपिक सचिन सैनी को शॉल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान किया गया। 18 फरवरी 2026 को बेहट रोड, सहारनपुर शाखा में दो नकाबपोश हथियारबंद बदमाश लूट के इरादे से घुस आए। एक बदमाश ने अधिकारी गुरचरण सिंह पर पिस्टल तान दी, लेकिन सिंह ने साहस दिखाते हुए पिस्टल छीन ली। अचानक हालात बदलते देख बदमाश भागने लगे। इस दौरान लिपिक सचिन सैनी ने एक बदमाश का दूर तक पीछा किया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कर्मचारियों की सतर्कता और बहादुरी से शाखा के स्टाफ, ग्राहकों और जमाकर्ताओं की रकम सुरक्षित रही। सम्मान समारोह में अंचल प्रबंधक कुलदीप सिंह राणा ने दोनों कर्मचारियों की सराहना करते हुए बताया कि बैंक की नगद पारितोषिक योजना के तहत इनके नाम की अनुशंसा की गई है। इस योजना में असाधारण साहस दिखाने वाले कर्मचारियों को करीब 2 लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाता है। कार्यक्रम में उप अंचल प्रबंधक मुकुल अग्रवाल व राज कुमार अग्रवाल, सहायक महाप्रबंधक मनीष चौधरी, अविनाश श्रीवास्तव और निर्मल सिंह सहित कई अधिकारी और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। बैंक प्रबंधन ने कहा कि ऐसे साहसी कर्मचारी संस्था की सबसे बड़ी ताकत हैं, जिनकी वजह से ग्राहकों का विश्वास और सुरक्षा दोनों कायम हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा की:नवनिर्वाचित अध्यक्षों का जिला कार्यालय पर स्वागत
    Next Article
    होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी:औरैया में सैकड़ों लीटर सरसों का तेल सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment