Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पग की मौत पर कुत्ते की मालकिन पर FIR:नोएडा ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला और उसके पालतू कुत्ते पर किया था हमला, वीडियो हुआ वायरल

    21 minutes ago

    1

    0

    सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पालतू पग पर जानलेवा हमले के मामले में फेज-दो थाना पुलिस ने कुत्ते की मालकिन खुशी त्यागी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रविवार सुबह हुई इस घटना में रामपुर ग्रेहाउंड नस्ल के बड़े कुत्ते ने महिला और उसके पालतू पग पर हमला कर दिया था। हमले में पग की मौत हो गई थी, जबकि महिला भी जमीन पर गिर गई थी। घटना का करीब सवा दो मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बड़े कुत्ते ने जबड़े में दबाकर पग को नोचा वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सोसाइटी में एक महिला अपने पालतू कुत्ते को टहला रही है। इसी दौरान एक व्यक्ति बड़े कुत्ते को लेकर वहां पहुंचता है। कुत्ते के मुंह पर मजल नहीं लगी होती है। अचानक वह महिला और उसके पालतू कुत्ते पर झपट पड़ता है। हमले के दौरान महिला जमीन पर गिर जाती है। बड़ा कुत्ता पग को जबड़े में दबाकर बुरी तरह नोचने लगता है। महिला और आसपास मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते। कुछ ही देर में पग की मौत हो जाती है। पहले भी शिकायत करने का आरोप पीड़ित नमिता सिंह ने आरोप लगाया कि बड़े कुत्ते के आक्रामक व्यवहार को लेकर वह पहले भी शिकायत कर चुकी थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि कुत्ते को ऐसे व्यक्ति के साथ टहलाने भेजा गया था, जो उसे संभालने के लिए प्रशिक्षित नहीं था। कुत्ते को बिना मजल के घुमाया जा रहा था। नमिता के अनुसार, उनका पालतू पग गोगो कई वर्षों से परिवार का हिस्सा था। उसकी मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। मालिक की जिम्मेदारी पर उठे सवाल घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोसाइटी में पालतू कुत्तों को टहलाने के दौरान सुरक्षा के इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि बड़े और ताकतवर कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर ले जाते समय उन्हें नियंत्रण में रखना जरूरी है, ताकि दूसरे लोगों और पालतू जानवरों को नुकसान न पहुंचे। फेज-दो थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर खुशी त्यागी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में मंगलवार को निकली तेज धूप:सोमवार को दोपहर के बाद बदला था मौसम का मिजाज, लगातार गिर रहा है तापमान
    Next Article
    आगरा में छाए बादल, सुबह हल्की सर्दी का अहसास:मानसून में 3.1MM कम बारिश, 18 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment