Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहले दामाद, अब बहनोई के साथ महिला फरार:अलीगढ़ में बेटी की शादी से 15 दिन पहले भागी थी, थाने पहुंचा प्रेमी

    6 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में दामाद के साथ भागने वाली महिला अब अपने जीजा के साथ भाग गई। 10 महीने पहले महिला की बेटी की शादी होनी थी। शादी से महज 12 दिन पहले महिला अपने पति और परिवार को छोड़ दामाद के साथ चली गई। परिवार के लोगों ने तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। करीब 10 दिन बाद दोनों ने थाने में सरेंडर कर किया था। फिर दोनों अपने मर्जी से बिहार में साथ रहने लगे थे। अब दामाद को छोड़कर महिला अपने जीजा यानी सगी बहन के पति के साथ भाग गई है। दैनिक भास्कर से फोन पर बातचीत में दामाद ने कहा- 2 लाख कैश और जेवर भी साथ ले गई है। बुधवार को दामाद दोदों थाने में तहरीर देने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कहा कि मामला बिहार का है और आगे कार्रवाई नहीं की। अब विस्तार से पढ़िए पूरी मामला… बेटी की शादी से 12 दिन पहले भाग गए थे दोनों मडराक थाना के गांव मनोहरपुर कायस्थ निवासी जितेंद्र कुमार की बेटी की शादी 16 अप्रैल 2025 को दादों थाना के गांव रिया नगला निवासी ओमवीर सिंह के बेटे राहुल के साथ होनी थी। शादी के 10 दिन पहले 6 अप्रैल 2025 को शिवानी की मां अपना देवी घर से गायब हो गई। दूसरी ओर राहुल भी अपने घर से कपड़े खरीदने की बात कहकर निकला, फिर वापस नहीं आया। अलीगढ़ से बाहर निकलते ही दोनों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों नहीं मिले। 5 दिन बाद लड़के ने अपने पिता को फोन करके कहा कि मुझे ढूंढना मत, मैं वापस नहीं आऊंगा। राहुल के परिवार को पता चला कि उसकी होने वाली सास भी गायब है। राहुल उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर है। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने बिहार सहित कई राज्यों में दबिश दी और तलाशी अभियान चलाया। करीब 10 दिन बाद दोनों खुद थाना दादों पहुंचकर सरेंडकर कर दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि दोनों 10 दिन में करीब 2826 km भागते रहे। यूपी के अलावा नेपाल, दिल्ली, बिहार में छिपते रहे। अपना देवी ने बताया- वह अपने पति के अत्याचारों और मारपीट से परेशान थी। पति बुरा बर्ताव करता था। इसी वजह से राहुल के साथ भागी। उसने हाथ जोड़कर कहा- वह अपना जीवन राहुल के साथ बिताना चाहती है। इसके बाद दोनों बिहार चले गए। अब जानिए दैनिक भास्कर से दामाद राहुल ने क्या कहा? बिहार में कपड़े बेचने का करने लगा काम राहुल ने बताया- मैं बिहार में जाकर फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करने लगा। बीते 6 फरवरी को अपनी पत्नी अपना ने धोखा देकर अपने बहनोई के साथ कहीं चली गई। साथ ही उसने घर में रखे 2 लाख रुपए और सोने-चांदी के गहने भी अपने साथ ले लिए। जहर देकर भागने की थी योजना करीब 15 दिन पहले मेरा अपना का अपने बहनोई से संपर्क हुआ था। मैंने फोन पर दोनों की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनी है, जिसमें अपना और उसका बहनोई एक-दूसरे के साथ रहने की बात कर रहे हैं। इतना ही नहीं, एक रिकॉर्डिंग में मुझे यह भी पता चला कि उन्होंने जहर देकर भागने की योजना बनाई थी। पति ने कर ली दूसरी शादी वहीं, अपना देवी के पहले पति जीतू ने भी करीब एक महीने पहले दूसरी शादी कर ली है। जिस युवती से राहुल की शादी तय हुई थी, उसका अभी कहीं भी रिश्ता नहीं हुआ है। बेटी और परिजन का कहना है कि उन्होंने अपना को पूरी तरह भूल लिया है और अब उसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं लेना चाहते। दिन में 14 घंटे सास-दामाद में होती थी बात परिवार के लोगों ने बताया- राहुल और शिवानी की शादी करीब 6 महीने पहले तय हुई थी। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच नजदीकियां बढ़ी। राहुल का भी शिवानी के घर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों परिवार के लोग एक-दूसरे से बात करते थे। राहुल की बात अपनी सास से भी होती थी। इसी बीच उनके बीच की नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों के बीच लंबी बातें होने लगीं। लगभग 4 महीने से दोनों के बीच दिन-दिनभर बातें होती थी। दोनों 14-14 घंटे बात किया करते थे। लेकिन, परिवार के लोगों ने कभी ध्यान नहीं दिया। ----------------- ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम से प्यार, बॉयफ्रेंड निकला टाइल्स वाला:गोरखपुर में महंगी बाइकों के साथ फोटो देख इंप्रेस हुई, फिर 70 किमी दूर मिलने पहुंच गई गोरखपुर में नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम पर 17 साल के लड़के से प्यार हो गया। वह बॉयफ्रेंड की महंगी बाइकों के साथ फोटो देखकर इंप्रेस हो गई। दोनों की बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। फिर लड़की सिलाई करने के बहाने लड़के से मिलने जाने लगी। तब जाकर पता चला कि बॉयफ्रेंड टाइल्स लगाने का काम करता है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला शॉल में 65 लाख के गहने छिपाकर भागी, VIDEO:झांसी में पति ने ज्वेलर की तिजोरी से निकालकर दिए, बोला- बड़ा आदमी बनना था
    Next Article
    'जज साहब, मुझे पति का साथ चाहिए':कोर्ट में फूट-फूटकर रोईं ज्योति सिंह, कहा-पवन सिंह साथ नहीं रहना चाहते तो मेंटेनेंस में 10 करोड़ दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment