Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब चुनाव- CM मान के खिलाफ लड़ सकते हैं अमृतपाल:जेल में बंद सांसद ने हामी भरी, पार्टी करेगी फैसला, धूरी समेत 4 सीटों का ऑप्शन

    2 hours ago

    1

    0

    नावअकाली दल (वारिस पंजाब दे) के जेल में बंद सांसद अमृतपाल 2027 में CM भगवंत मान के खिलाफ धूरी से चुनाव लड़ सकते हैं। खुद अमृतपाल ने भी पार्टी के आगे इसकी इच्छा जताई है। पार्टी की रणनीति के मुताबिक अमृतपाल के सीएम के खिलाफ लड़ने से पूरे राज्य में चुनावी लड़ाई का बड़ा नैरेटिव सेट हो जाएगा। अमृतपाल अभी खडूर साहिब लोकसभा सीट से सांसद हैं। हालांकि अमृतपाल अभी असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। पार्टी ने अप्रैल महीने में ही सीएम चेहरा घोषित कर दिया था। वह जेल से ही चुनाव लड़ सकते हैं। अमृतपाल को भेजा जाएगा प्रस्ताव इस बारे में कोटकपूरा से पार्टी के नेता रछपाल सिंह सोसन ने भी माना है कि पार्टी प्रमुख अमृतपाल सिंह धुरी से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। पार्टी सभी विकल्पों पर विचार कर रही है। इस संबंध में पार्टी की मीटिंग में फैसला होने के बाद औपचारिक प्रस्ताव अमृतपाल सिंह की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। अमृतपाल के लिए 3 सीटों पर चर्चा पार्टी सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह के विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए धूरी, तलवंडी साबो और रामपुरा फूल सीटों पर विचार किया जा रहा है। इनमें अमृतपाल ने धूरी से चुनाव लड़ने में रुचि जताई है। धूरी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की विधानसभा सीट है। पार्टी की बैठक में इस पर फैसला होने के बाद औपचारिक प्रस्ताव अमृतपाल सिंह की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। बड़े नेताओं के खिलाफ बड़े चेहरे उतरेंगे पार्टी नेताओं के मुताबिक अकाली दल (वारिस पंजाब दे) बड़े राजनीतिक चेहरों को उनके अपने विधानसभा क्षेत्रों में चुनौती देने की रणनीति पर काम कर रहा है। पार्टी की योजना केवल धुरी तक सीमित नहीं है। अन्य दलों के प्रमुख उम्मीदवारों के खिलाफ भी पार्टी के प्रमुख चेहरों को मैदान में उतारेगी। इसके लिए भी नाम शॉर्टलिस्ट किए जा रहे हैं। अब तक 6 उम्मीदवार घोषित कर चुकी पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) अब तक 6 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इनमें बस्सी पठाना से इंदिरा गांधी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए केहर सिंह के बेटे सतवंत सिंह को टिकट दी गई है। गुरमीत सिंह बुक्कनवाला को मोगा और दलजीत सिंह कलसी को अजनाला से उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों NSA के तहत डिब्रूगढ़ जेल में रह चुके हैं, लेकिन अब NSA हट चुका है। उसके बाद भी ये फिलहाल जेल में बंद हैं। इनके अलावा लुधियाना की गिल सीट से पूर्व अकाली विधायक दर्शन सिंह शिवालिक, कपूरथला से जगजीत सिंह बाबा और कोटकपूरा से रशपाल सिंह सोसन को उम्मीदवार बनाया गया है। ----------------- ये खबर भी पढ़ें… सांसद अमृतपाल की मां ने CM का हाथ पकड़ाष शुकराना यात्रा में हाई सिक्योरिटी के बीच पहुंची; पूछा- मेरे बेटे को पंजाब क्यों नहीं ला रहे अमृतसर में गुरुवार को सीएम भगवंत मान की शुकराना यात्रा के दौरान खडूर साहिब से सांसद व खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की मां ने उनसे सवाल पूछे। सांसद की मां बलविंदर कौर ने सीएम को दो-तीन बार आवाज लगाई। जब सीएम का ध्यान बलविंदर कौर की ओर गया, तो उन्होंने गाड़ी से नीचे झुककर उनकी बात सुनने की कोशिश की। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़ में बारिश, पानी में फंसी मर्सिडीज का इंजन सीज:स्कूटी पर पेड़ गिरा; 3 सड़कें धंसीं; रावी का जलस्तर बढ़ा, चरण गंगा ओवरफ्लो
    Next Article
    कौवे को बताया भारत का राष्ट्रीय पक्षी:बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा उत्तर कुंजी में गंभीर गड़बड़ी, विशेषज्ञों ने तैयार किए थे प्रश्नपत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment