Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब CM को घातक केमिकल पोलोनियम देने का दावा:अस्पताल में भर्ती, खालिस्तानी संगठन की इसे बम से उड़ाने की धमकी झूठी निकली

    10 hours ago

    1

    0

    मोहाली के स्कूलों को धमकी भरी ई-मेल भेजकर स्कूलों के साथ फोर्टिस अस्पताल को भी उड़ाने की धमकी दी गई। इसी फोर्टिस अस्पताल में पंजाब के CM भगवंत मान सोमवार दोपहर बाद भर्ती हुए थे। धमकी भरी मेल में ब्लास्ट का टाइम मंगलवार दोपहर 1.11 बजे दिया गया था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। खालिस्तान नेशनल आर्मी नामक संगठन की भेजी यह धमकी झूठी निकली। इस धमकी की मेल में दावा किया गया था कि CM भगवंत मान को भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने पोलोनियम से संक्रमित किया है। अगर वह बच गए तो बेअंत जैसा हाल करेंगे। फोर्टिस अस्पताल से CM भगवंत मान की लाश ही निकलेगी। पंजाब के दिवंगत पूर्व CM बेअंत सिंह को दिलावर सिंह नाम के कॉन्स्टेबल ने चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उड़ाया गया था। पोलोनियम दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अत्याधिक विषैला होता है। हालांकि CM को पोलोनियम से संक्रमित कब, कहां और कैसे किया गया, इसको लेकर थ्रेट मेल में कोई जिक्र नहीं था। फोर्टिस अस्पताल या पंजाब सरकार ने भी ऐसी किसी बात की कोई पुष्टि नहीं की है। मगर, CM से जुड़ा मामला देखते हुए फोर्टिस अस्पताल में 5 बम निरोधक दस्ते बुलाकर जांच की गई। मोहाली के SP सिटी दिलप्रीत सिंह ने कहा कि सुबह साढ़े 7 बजे स्कूलों को मेल आई थी, जिसमें स्कूल और अस्पताल उड़ाने की धमकी दी गई थी। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बता दें कि CM पहले रविवार को ब्लड प्रेशर बढ़ने पर मोहाली अस्पताल में भर्ती हुए थे। फिर सोमवार को डिस्चार्ज होकर मोगा में AAP सरकार की नशा विरोधी रैली में हिस्सा लेने गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार शाम करीब 5 बजे उन्हें यहां फिर भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने अभी उनकी सेहत को लेकर बुलेटिन जारी नहीं किया है। धमकी भरे ई-मेल में क्या लिखा था हंटर फार्ले के नाम से जीमेल के जरिए भेजे ई-मेल में पंजाब को खालिस्तान बताते हुए कहा गया है अपने बच्चे बचा लो और मोहाली के स्कूल बंद रखो। मेल में लिखा गया है कि यह खालिस्तान रेफरेंडम वालों को गैंगस्टर बताकर उनका एनकाउंटर लेने का बदला है। मेल के अंत में खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लिखा है। इसके साथ इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला, डॉ. गुरनिरवीर सिंह और खान राजादा का जिक्र है। हालांकि इससे पहले भी अमृतसर, जालंधर, पटियाला, मोहाली और चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, लेकिन हर बार यह खोखली निकली और कोई धमाका नहीं हुआ। इस बार CM भगवंत मान को लेकर धमकी की वजह से पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। दैनिक भास्कर इस दावे की पुष्टि नहीं करता। धमकी भरे ई-मेल की कॉपी… क्या है पोलोनियम, जिससे CM को संक्रमित करने का दावा पोलोनियम-210 (Po-210) को दुनिया के सबसे घातक जहरों में से एक माना जाता है। यह रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अल्फा विकिरण उत्सर्जित करता है। शरीर में यह खाने, पीने या सांस के जरिए चला जाए, तो अंदरूनी अंगों और DNA को तेजी से नष्ट कर देता है। उल्टी और लूज मोशन इसके शुरुआती लक्षण हैं। इसका कोई एंटीडोट नहीं है, यानी इसका असर खत्म करने की कोई दवा नहीं है। टिहरी-नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:जज को आया मेल CM को धमकी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजित पवार प्लेन क्रैश की जांच में AAIB जुटी:DGCA बोला-डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर का डेटा मिला; भतीजे रोहित ने साजिश की आशंका जताई
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:नई दिल्ली से चेन्नई जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment