Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाबी सिख युवती को ग्रूम कर बनाया मुस्लिम:2 साल पहले गई लंदन, ड्राइविंग सीखते संपर्क में आई, 2 बीवियों के पति से की शादी

    7 hours ago

    1

    0

    अमृतसर की रहने वाली सिख युवती को ग्रूम कर मुस्लिम बना दिया गया। वह करीब 2 साल पहले पढ़ाई के लिए गई लंदन गई थी। अब वह पिछले 1 महीने से अपने माता-पिता को फोन नहीं कर रही थी। जब परिवार को शक हुआ तो सिख कम्युनिटी के लोगों से संपर्क किया। दोस्तों ने जब ढूंढ़ा तो युवती मुस्लिम के घर मिली। सिख समुदाय के लोगों ने दरवाजा खटखटाया तो पूछा कि कमलप्रीत कौर यहीं रहती है। इस पर मुस्लिम महिला ने उसे आइरा कहकर आवाज दी जिससे कंफर्म हो गया कि वह मुस्लिम बन चुकी है। युवती से जब पूछा गया कि तुम पिता का फोन क्यों नहीं उठा रही और बात क्यों नहीं कर रही तो उसका सीधा जवाब था कि आप फोन कर बता दो। मैं भी बता दूंगी मुझे कोई समस्या नहीं है। सिख समुदाय ने युवती की ग्रूमिंग की पूरी कहानी बताई….युवक कौन है, युवती कैसे उसके संपर्क में आई, फिर शादी कर कैसे बदला धर्म, पढ़िए पूरी कहानी….. लड़की के पिता ने बताया कैसे बेटी को फंसाया.. सिख समुदाय से हुई युवती की बात… दोस्त: क्या यह कमलप्रीत का घर है? क्या कमलप्रीत यहां हैं? मुस्लिम महिला: आइरा (आवाज लगाती है) दोस्त: मैं उसकी फ्रेंड हूं। कमलप्रीत: हाय। (बाहर आती है) दोस्त: कमलप्रीत हो आप? कमलप्रीत: हां मैं ही हूं। दोस्त: एक महीने से आपके पापा आपसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, आपने फोन नहीं उठाया। आपके पिता जी कहते हैं कि वे अमृतधारी हैं, उन्होंने अमृत छका हुआ है और आप कहती हैं कि आपने भी अमृत छका हुआ था। इसमें सच्चाई कितनी है? कमलप्रीत: हां, पहले अमृत छका हुआ था। मैंने आज से लगभग 6 महीने पहले सब छोड़ दिया। दोस्त: ओके। हमें पता चला है कि उस लड़के ने पहले दो शादियां की हैं? कमलप्रीत: हां, पता है, इनमें चलता है। दोस्त: क्या आपने सिख धर्म छोड़ दिया है? कमलप्रीत: मैंने कड़ा और सिरी साहिब उतार दिया ताकि मुझसे कोई गुनाह न हो, दैट्स इट। दोस्त: ओके, तो अब आप अपने पिता जी से खुद संपर्क करके कहेंगी कि मैं ठीक हूँ, मैं खुश हूँ? आप उनको मैसेज भेज सकती हैं? कमलप्रीत: आप भी भेज सकते हैं, मैं खुद भी कर दूंगी। दोस्त: आपने एक महीना हो गया बात नहीं की। कमलप्रीत: आप भी उनको फोन कर सकते हैं। दोस्त: वाहेगुरु जी की फतेह! कमलप्रीत: ठीक है। ************* ये खबर भी पढ़ें: PAK ग्रूमिंग गैंग ने लंदन में सिख युवती को फंसाया: ब्रेनवॉश किया, नितनेम-गुरुद्वारा जाना छोड़ा, पुलिस को कंप्लेंट कर घर छोड़ चली गई इंग्लैंड (UK) में पंजाबी युवती पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के चंगुल में फंस गई। युवती की मां ने एक पंजाबी चैनल से बातचीत में कहा कि उसकी 19 साल की बेटी है। वह नितनेम करती, गुरुद्वारे जाकर सेवा करती थी लेकिन गैंग ने उसे फंसा लिया। उसने सब कुछ छोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    50 अमेरिकी फौजी अफसरों का पॉलीग्राफ टेस्ट:ईरान जंग की सीक्रेट जानकारी लीक करने का शक, हथियारों की कमी दुनिया के सामने आई
    Next Article
    यूपी के श्रावस्ती में 400 मीटर बाइपास डूबा:प्रयागराज में सड़क पर जल रहीं चिताएं; मेरठ-गाजियाबाद में बारिश, 75 जिलों में अलर्ट

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment