Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिकअप ने 5 महिलाओं को रौंदा, 3 की मौत, VIDEO:महोबा में शादी समारोह से लौट रही थीं, 2 गंभीर, ड्राइवर फरार

    5 hours ago

    1

    0

    महोबा में एक पिकअप वाहन ने पांच महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। महिलाएं शहर के मीरा पैलेस होटल में शादी समारोह में खाना बनाने का काम करके पैदल अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वे आरटीओ कार्यालय के पास पहुंचीं, तभी एक अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बुधवार देर रात यह हादसा कानपुर–सागर हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास हुआ। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर पिकअप लेकर फरार हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया, जबकि एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। दो महिलाओं की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दो तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला शहर के भटीपुरा मोहल्ले की रहने वाली श्यामरानी (40) अपनी पड़ोसी तुलसा (35), गीता (65), भगवती (50) और राजकुमारी (35) के साथ एक शादी समारोह में पूड़ी बनाकर पैदल घर लौट रही थीं। जैसे ही सभी महिलाएं चंद्रिका देवी मंदिर गेट के पास पहुंचीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने पांचों को रौंद दिया और चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे में श्यामरानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गीता और भगवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तुलसा और राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां दो महिलाओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि एक की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी। दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है। विधायक बोले- सड़क दुर्घटना में मिलने वाली वित्तीय सहायता दिलाई जाएगी भागवती और श्यामरानी के बेटों ने बताया कि उनकी मां मीना पैलेस में शादी के कार्यक्रम में गई थीं। वहां से वापस लौटते समय उनके साथ कुल तीन-चार महिलाएं थीं। चन्द्रिका देवी मंदिर गेट के पास एक पिकअप पीछे से रौंदते हुए चला गया। सूचना पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी अस्पताल पहुंचे, मृतकों के परिजनों से मिलकर कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कहा- सड़क दुर्घटना में प्राप्त होने वाली वित्तीय सहायता शासन द्वारा जल्दी से जल्दी दिलवाने की कोशिश की जाएगी। पुलिस ने बताया कि पिकप के आगे का लेफ्ट साइड टूटा हुआ मिला। काफी टमाटर भी बिखेर हुए थे। पुलिस गाड़ी के टूटे हिस्से को जब्त कर उसी आधार पर उसकी तलाश करने की कोशिश कर रही। एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के भटीपुरा इलाके में चंद्रिका मंदिर के पास तेज गति से पिकअप ने महिलाओं को रौंद दिया है। महिलाएं शादी कार्यक्रम से वापस आ रही थीं। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि दो की हालत गंभीर है। उनको झांसी रेफर किया गया है। पिकअप चालक को ट्रेस कर लिया गया है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… महिला सिपाही कार में बेटे के साथ जिंदा जली:पति चिल्लाता रहा, लेकिन बचा नहीं पाया, रामपुर में डंपर से टक्कर के बाद आग लगी यूपी के रामपुर में 23 साल की महिला सिपाही और 2 साल के बेटे की कार में जलकर मौत हो गई। पति और देवर झुलस गए। महिला परिवार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से रामपुर से नैनीताल घूमने गई थी। लौटते वक्त कार की बेकाबू डंपर से टक्कर हो गई, जिससे कार में आग लग गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जापान में बच्चे ने पैर छूए तो मुस्कुराए योगी, VIDEO:मंत्र सुनाते वक्त अटका तो CM ने पूरा किया; स्कूल में बच्चों को गिफ्ट बांटे
    Next Article
    नोएडा में 1500 रुपए के लिए युवक की हत्या:पहले सिर पर मारा पत्थर फिर नाले में फेंका, आरोपी हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment