Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 87 रन से हराया:वनडे ट्राई सीरीज में अराफात की फिफ्टी, 6 विकेट भी लिए; हसन के 79 रन

    19 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान ने रावलपिंडी में खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 87 रन से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 302 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 38.4 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की जीत के हीरो अराफात मिन्हास रहे। उन्होंने पहले बल्लेबाजी में 59 रन बनाए और फिर गेंदबाजी करते हुए 40 रन देकर 6 विकेट झटके। पाकिस्तान की खराब शुरुआत, मिडिल ऑर्डर ने संभाला इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। फखर जमान पहली ही गेंद पर आउट हो गए। सईंम अयूब भी 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बाबर आजम ने 52 गेंदों पर 34 रन बनाए। पाकिस्तान ने 81 रन तक 4 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज साद बेग और हसन नवाज ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हुई। साद बेग ने 54 गेंदों पर 35 रन बनाए। साद के आउट होने के बाद हसन नवाज और अराफात मिन्हास ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। हसन ने 74 गेंदों पर 79 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। मिन्हास और फहीम ने आखिरी ओवरों में तेज बल्लेबाजी की अराफात मिन्हास ने 58 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। उन्होंने 9 चौके लगाए। मिन्हास के आउट होने के बाद फहीम अशरफ ने 26 गेंदों पर 39 रन बनाए। इसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था। शाहीन अफरीदी ने 5 गेंदों पर 10 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सोनी बेकर ने 3 विकेट लिए, जबकि गस एटकिंसन ने 2 विकेट झटके। इंग्लैंड की अच्छी शुरुआत, लेकिन फिर लगातार विकेट गिरे 303 रन का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत शानदार रही। बेन डकेट और टॉम बैंटन ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। डकेट ने 46 गेंदों पर 45 रन बनाए, जबकि बैंटन ने 53 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। डकेट का विकेट हारिस रऊफ ने लिया। इसके बाद बैंटन भी आउट हो गए। जो रूट ने 35 गेंदों पर 33 रन बनाए, जबकि सैम करन ने 39 गेंदों पर 27 रन का योगदान दिया। दोनों के आउट होने के बाद इंग्लैंड का मिडिल ऑर्डर बिखर गया। कप्तान हैरी ब्रूक सिर्फ 5 रन बना सके। 165 रन पर इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा था, लेकिन इसके बाद टीम ने सिर्फ 50 रन जोड़कर अपने आखिरी 7 विकेट गंवा दिए। मिन्हास की स्पिन ने इंग्लैंड को फंसाया अराफात मिन्हास ने टॉम बैंटन को आउट करके इंग्लैंड की ओपनिंग साझेदारी तोड़ी। इसके बाद हैरी ब्रूक को बोल्ड किया और जॉर्डन कॉक्स को LBW आउट कर दिया। मिन्हास ने जेमी ओवरटन और विल जैक्स को भी पवेलियन भेजा। आदिल राशिद को LBW आउट कर उन्होंने अपने 6 विकेट पूरे किए। ----------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अफगानिस्तान ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचा अफगानिस्तान ने UAE में चल रही ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 158 रन से हराया। इसी के साथ टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। जोकि शुक्रवार, 23 अक्टूबर को अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में:दूसरे टेस्ट में कप्तान बावुमा ने 179 रन बनाए; मार्को यानसन और साइमन हार्मर की फिफ्टी
    Next Article
    रणजी ट्रॉफी- साई किशोर की हैट्रिक से तमिलनाडु जीता:उत्तराखंड को पारी और 66 रन से हराया, आखिरी 5 विकेट 10 रन पर गिरे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment