Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान ने पहली पारी 434 रन पर घोषित की:सऊद शकील 7 रन से शतक चूके, डेब्यूटेंट साकिब ने 2 विकेट लिए; श्रीलंका 114/3

    1 day ago

    1

    0

    पाकिस्तान ने रावलपिंडी टेस्ट की पहली पारी 434 रन पर घोषित कर दी। टीम ने 106.3 ओवर में 9 विकेट गंवाए। सऊद शकील शतक से 7 रन दूर रह गए। डेब्यू कर रहे तैयब आरिफ, बाबर आजम और मोहम्मद ताहा ने अर्धशतक लगाए। जवाब में श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 27.1 ओवर में 3 विकेट पर 114 रन बनाए हैं। टीम अभी पाकिस्तान से 320 रन पीछे है। कामिंदु मेंडिस 40 और धनंजय डी सिल्वा 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पाकिस्तान के लिए डेब्यू कर रहे साकिब खान ने 2 विकेट लिए। खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन खेल समय से पहले रोकना पड़ा। सऊद शकील और गाजी घोरी ने पारी को संभाला पाकिस्तान ने 253 रन पर पांचवां विकेट गंवा दिया था। इस समय टीम के सामने चुनौती थी कि निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर बड़ा स्कोर खड़ा किया जाए। सऊद शकील ने विकेटकीपर बल्लेबाज गाजी घोरी के साथ छठे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। दोनों ने 149 गेंदों तक बल्लेबाजी की। गाजी ने 72 गेंदों पर 48 रन बनाए। वे अर्धशतक से सिर्फ 2 रन दूर थे, तभी दिलशान मदुशंका की गेंद पर पसिंदु सूरियाबंदर ने उनका कैच पकड़ लिया। इसके बाद भी शकील ने पारी आगे बढ़ाई। वे 199 गेंदों पर 93 रन बनाकर असिथा फर्नांडो की गेंद पर आउट हुए। उनकी पारी में 9 चौके शामिल रहे। डेब्यूटेंट तैयब और बाबर की भी फिफ्टी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। अजान अवैस और अपना पहला टेस्ट खेल रहे तैयब आरिफ ने पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़े। अजान 50 गेंदों पर 30 रन बनाकर मिलन रथनायके की गेंद पर आउट हुए। तैयब ने 51 गेंदों पर 57 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद बाबर आजम ने 58 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। उन्हें दिलशान मदुशंका ने विकेट के पीछे कप्तान कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। मोहम्मद ताहा ने भी 105 गेंदों पर 51 रन बनाए। सलमान आगा 16 रन बनाकर आउट हुए। अराफात मिन्हास के 52 रन सऊद शकील के आउट होने के बाद अराफात मिन्हास ने रन बनाने की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 72 गेंदों पर 52 रन बनाए। यह उनका पहला टेस्ट अर्धशतक था। उनकी पारी में 9 चौके और एक छक्का शामिल रहा। मिन्हास ने रजाुल्लाह के साथ आठवें विकेट के लिए 41 रन जोड़े। रजाुल्लाह 11 गेंदों पर 10 रन बनाकर लाहिरू कुमारा की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद पाकिस्तान ने 434/9 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। फर्नांडो और मदुशंका को 3-3 विकेट श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका ने 3-3 विकेट लिए। फर्नांडो ने 26 ओवर में 107 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया। मदुशंका ने 23 ओवर में 108 रन दिए। लाहिरू कुमारा और मिलन रथनायके को एक-एक विकेट मिला। सोनल दिनूषा ने भी एक सफलता हासिल की। श्रीलंका की शुरुआत बिगड़ी, साकिब को 2 विकेट पाकिस्तान की पारी घोषित होने के बाद श्रीलंका बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने सिर्फ 12 रन तक दो विकेट गंवा दिए। पसिंदु सूरियाबंदर 7 रन बनाकर मोहम्मद अब्बास की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद डेब्यूटेंट साकिब खान ने दिनेश चांदीमल को 1 रन पर पवेलियन भेज दिया। लाहिरू उदारा ने कामिंदु मेंडिस के साथ पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। उदारा 52 गेंदों पर 42 रन बनाकर साकिब का दूसरा शिकार बने। उनकी पारी में 7 चौके थे। इसके बाद मेंडिस और धनंजय डी सिल्वा ने चौथे विकेट के लिए 49 रन की नाबाद साझेदारी की। साकिब ने 10.1 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट लिए। मोहम्मद अब्बास को 9 ओवर में 23 रन देकर एक सफलता मिली। रजाुल्लाह ने 7 ओवर में 32 रन दिए, लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला। पहले दिन खराब रोशनी से खेल जल्दी खत्म हुआ था टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान ने 67.2 ओवर में 5 विकेट पर 281 रन बनाए थे। उस समय सऊद शकील 57 और गाजी घोरी 7 रन बनाकर नाबाद थे। खराब रोशनी के कारण पहले दिन भी खेल समय से पहले रोकना पड़ा था। ------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोला- सैंडपेपर विवाद की जांच दोबारा नहीं:इन्वेस्टिगेशन के नतीजे से संतुष्ट; ख्वाजा ने कहा था- पूरी टीम इसमें शामिल थी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO टॉड ग्रीनबर्ग ने 2018 के सैंडपेपर विवाद की जांच दोबारा शुरू करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा- ‘बोर्ड के पास जांच फिर से खोलने की कोई ठोस वजह नहीं है। हम पहले की जांच के नतीजों से संतुष्ट है।’ पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 160 रन बनाए:अंडर-19 एशिया कप भारत ने UAE को 70 रन से हराया, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से मुकाबला
    Next Article
    भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित:चोट से उबरकर रचिन रवींद्र की वापसी; टॉम लैथम संभालेंगे कप्तानी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment