Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 160 रन बनाए:अंडर-19 एशिया कप भारत ने UAE को 70 रन से हराया, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से मुकाबला

    1 day ago

    1

    0

    वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अंडर-19 एशिया कप में 160 रन की पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। भारत ने UAE को 70 रन से हराया। अल अमीरात में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 309 रन बनाए। आर्यवीर ने 168 गेंदों पर 17 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने वीके विनीत के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी की। विनीत ने 67 रन बनाए। जवाब में UAE की टीम 50 ओवर में 239 रन ही बना सकी। अहमद खुदाद ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। भारत की ओर से ईशान सूद ने 4 विकेट लिए। सेमीफाइनल में भारत का सामना 12 नवंबर को अफगानिस्तान से होगा। आर्यवीर ने शुभमन गिल के रिकॉर्ड की बराबरी की आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 वनडे में भारत के लिए पांचवा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उन्होंने शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल के 160 रन की बराबरी की। अंबाती रायडू के नाम सबसे बड़ी भारतीय पारी का रिकॉर्ड हैं। उन्होंने 2002 में नाबाद 177 रन बनाए थे। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 175 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी दूसरे स्थान पर हैं। शुरुआत संभलकर की, फिर तेजी से रन बनाए विनीत ने भी दूसरे छोर से दिया पूरा साथ आर्यवीर के साथ बल्लेबाजी कर रहे वीके विनीत ने 69 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने आर्यवीर को स्ट्राइक रोटेट करने और बड़े शॉट खेलने का मौका दिया। दोनों की साझेदारी टूटने तक भारत 255 रन बना चुका था। विनीत 46.1 ओवर में नसीम खान की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजी की रफ्तार तो बनी रही, लेकिन विकेट तेजी से गिरने लगे। यशवर्धन चौहान ने 10 गेंदों पर 17 और विकेटकीपर अन्वय द्रविड़ ने 9 गेंदों पर 12 रन बनाए। मोहम्मद उल्वा ने सिर्फ 2 गेंदों पर नाबाद 7 रन जोड़े। भारत ने आखिरी 10 ओवर में 6 विकेट गंवाए और 309/7 तक पहुंचा। UAE के नसीम खान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 48 रन देकर 4 विकेट लिए। हिदायत उल्लाह, नूरुल्लाह अयोबी और अयान मिस्बाह को एक-एक विकेट मिला। UAE की ओर से खुदाद ने 74 रन बनाए 310 रन का पीछा करने उतरी UAE की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 36 रन पर पहला और 61 रन पर दूसरा विकेट गंवा दिया। इसके बाद यायिन राय और अहमद खुदाद ने पारी संभालने की कोशिश की। राय ने 44 गेंदों पर 29 रन बनाए, जबकि खुदाद ने 74 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। खुदादाद के आउट होने के बाद नूरुल्लाह अयोबी ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने 25 गेंदों पर 39 रन ठोके, जिसमें 4 छक्के शामिल थे। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 52 गेंदों पर 90 रन जोड़े। इस साझेदारी ने UAE को 200 रन के पार पहुंचाया, लेकिन तब तक जीत के लिए जरूरी रन काफी ज्यादा रह गए थे। अयोबी 47वें ओवर में 231 रन के स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद UAE के बाकी बल्लेबाज लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके। भारत के लिए ईशान सूद ने 7 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट लिए। मनल चौहान ने 32 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि काव्या पटेल, यशवर्धन चौहान, आर्यन सावसानी और अर्जुन राजपूत को भी एक-एक सफलता मिली। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला तीसरा वनडे मैच रद्द कर दिया गया। हैमिल्टन में मंगलवार को सिर्फ टॉस हो सका। तय किया गया कि मुकाबला 40-40 ओवर का होगा। लेकिन, लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द कर दिया गया। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को BCCI की मंजूरी:हार्दिक पंजाब और अर्शदीप मुंबई से खेलेंगे; दोनों की सैलरी में बदलाव नहीं
    Next Article
    पाकिस्तान ने पहली पारी 434 रन पर घोषित की:सऊद शकील 7 रन से शतक चूके, डेब्यूटेंट साकिब ने 2 विकेट लिए; श्रीलंका 114/3

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment