Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत DIOS कार्यालय में 1.01 करोड़ का गबन:कर्मचारी व पत्नी पर मुकदमा दर्ज, पुलिस 3 शहरों में दे रही दबिश

    4 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय से करोड़ों रुपये के सरकारी धन के गबन का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इल्हाम शम्सी और उसकी पत्नी अर्शी खातून के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए बरेली, मुरादाबाद और संभल में दबिश दे रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि इल्हाम शम्सी ने धोखाधड़ी कर जून 2024 से दिसंबर 2025 के बीच कार्यालय के 1 करोड़ 1 लाख रुपये से अधिक अपनी पत्नी के निजी बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए। मामला उजागर होने पर जिलाधिकारी ने आरोपी कर्मचारी को तत्काल निलंबित कर दिया। इसके बाद पति-पत्नी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम सक्रिय मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने बीसलपुर स्थित उनके आवास और शहर के मोहल्ला पंजाबियान स्थित ससुराल में छापेमारी की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें सक्रिय हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। इस बड़े वित्तीय घोटाले में फिलहाल एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भूमिका सामने आई है, लेकिन जांच के दायरे में कार्यालय के अन्य अधिकारी और पटल सहायक भी हैं। माना जा रहा है कि बिना उच्चाधिकारियों या लेखा विभाग की मिलीभगत के इतनी बड़ी रकम का हस्तांतरण संभव नहीं है। जिला प्रशासन ने मामले में शासन स्तर पर विस्तृत रिपोर्ट भेजते हुए कानूनी राय लेना शुरू कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति को मृत दिखाकर पत्नी ले रही थी विधवा पेंशन:डीएम से शिकायत पर रुपए की रिकवरी हुई, अब महिला कल्याण विभाग पर एक्शन की मांग
    Next Article
    मेरठ महापौर ने अछरौंडा पहुंच खत्म कराया धरना:जर्जर सड़क, गंदगी और जलभराव का विरोध कर रहे थे स्थानीय, जल्द समाधान का आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment