Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत के मंदिर में महायज्ञ:कई श्रद्धालुओं ने लिया भाग, सावन के समापन पर कन्या भोज और भंडारा

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के ऐतिहासिक और प्राचीन परमठ मंदिर में इस वर्ष भी 'घंटे वाले बाबा जी' के द्वारा विशाल जनकल्याण महायज्ञ का आयोजन पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। महायज्ञ के अगले दिन मंगलवार को मंदिर प्रांगण में कन्या भोज और एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। गुरु परंपरा को निभाते हुए इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन महानिर्वाणी अखाड़ा के संत बाबा दिगंबर रोहिताश पुरी महाराज ने कराया। उन्होंने इस आयोजन के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि सावन मास के समापन पर इस महायज्ञ और भंडारे की परंपरा की शुरुआत वर्ष 1900 में हुई थी। इसके बाद उनके गुरु बाबा सीताराम पुरी महाराज ने इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाया। गुरु जी के शरीर छोड़ने के बाद से अब तक बाबा रोहिताश पुरी महाराज इस परंपरा का निरंतर निर्वहन करते चले आ रहे हैं। महायज्ञ में इनकी रही प्रमुख मौजूदगी इस विशाल जनकल्याण यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में अमरीश शर्मा (अंबू) एवं मृदुला शर्मा शामिल रहे। वहीं, इस पूरे कार्यक्रम के दौरान महंत ओमकार नाथ, राजकुमार अग्रवाल, आयुष सक्सेना, विनीत शर्मा, अवनीश शर्मा, अशोक सक्सेना, दिनेश अग्रवाल, पराग अग्रवाल, संजय, आकाश कश्यप और मंजू अग्रवाल सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती क्षेत्रों में कटान:खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे बह रही, बोल्डरों में दरारें आईं
    Next Article
    प्रयागराज में बारिश का दौर जारी, आज हाई अलर्ट:सुबह से हो रही रुक-रुककर बारिश, कक्षा 12 तक के स्कूल बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment