Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग:शटर बंद होने से युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण एक गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना में गोदाम के अंदर सो रहे एक युवक की दम घुटने और आग की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। शटर बंद होने के कारण युवक बाहर नहीं निकल पाया। यह घटना शनिवार सुबह कनकोर गांव में हुई। गांव निवासी कृष्ण कुमार के घर के बाहरी हिस्से में बने गोदाम में चंद्र सेन का पुत्र ओमकार रात में सोया हुआ था। सुबह अचानक गोदाम में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। शटर बाहर से या अंदर से पूरी तरह बंद होने के कारण गोदाम में भारी मात्रा में धुआं भर गया। गहरी नींद में सो रहे ओमकार को आग और जहरीले धुएं ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद गोदाम का शटर खोला। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और युवक के शव को बाहर निकाला। जहानाबाद थाना अध्यक्ष प्रदीप बिश्नोई ने घटना की पुष्टि की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शटरिंग का काम करता था स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक ओमकार शटरिंग का काम करके अपने परिवार की आजीविका चलाता था। हादसे की मनहूस खबर जैसे ही ओमकार के परिजनों को मिली, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जवान बेटे की इस तरह अचानक हुई मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा पार्षद पर नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप:फिरोजाबाद में युवक ने CM से न्याय की गुहार लगाई, जान से मारने की धमकी भी
    Next Article
    श्रावस्ती में विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार:दहेज उत्पीड़न, संतान न होने पर ताने मारने का आरोप, सास फरार पुलिस कर रही तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment