Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा पार्षद पर नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप:फिरोजाबाद में युवक ने CM से न्याय की गुहार लगाई, जान से मारने की धमकी भी

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के नया रसूलपुर निवासी एक युवक ने वार्ड पार्षद पर नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने और बाद में जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नया रसूलपुर, गली नंबर 9, वार्ड संख्या 30 निवासी संदीप राठौर उर्फ सोनू पुत्र राजेंद्र सिंह ने वार्ड पार्षद श्याम सुंदर राठौर पर आरोप लगाया है। उनके अनुसार, पार्षद ने जुलाई 2023 में फिरोजाबाद नगर निगम में सुपरवाइजर की नौकरी लगवाने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। संदीप ने 3 अगस्त 2023 को फोन-पे के माध्यम से 37,000 रुपये और 19 अगस्त 2023 को 30,000 रुपये ट्रांसफर किए थे। पार्षद ने छह माह के भीतर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। संदीप का कहना है कि छह माह बीत जाने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिली। बार-बार पूछने पर पार्षद कथित तौर पर टालमटोल करते रहे। जब युवक ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोप है कि पार्षद ने गाली-गलौज की और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि पार्षद ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए कहा कि पुलिस उनका कुछ नहीं कर सकती। उन्होंने यह भी धमकी दी कि यदि दोबारा पैसे मांगे गए, तो उन्हें बदनाम कर जान से मार दिया जाएगा। इस कथित धमकी के बाद युवक ने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को भेजे प्रार्थना पत्र में रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि क्षेत्राधिकारी नगर और थाना प्रभारी रसूलपुर को भी भेजी गई है। इस संबंध में पार्षद श्याम सुंदर राठौर का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाड़ी पर सवार छह युवक और बीच सड़क स्टंटबाजी, VIDEO:बोलेरो के बोनट पर बैठे दिखे, जान जोखिम में डालकर बनाई रील, तलाश जारी
    Next Article
    पीलीभीत में शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग:शटर बंद होने से युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment