Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय में सुसाइड की कोशिश:दरोगा भर्ती में 'पंडित' सवाल पर FIR दर्ज न होने से नाराज, केरोसीन लेकर पहुंचा भगवाधारी

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय पर भगवाधारी युवक ने मंगलवार को सुसाइड की कोशिश की। वह अपने साथ बॉटल में केरोसीन लेकर पहुंचा था। बोर्ड के मेन गेट से अंदर घुसते हुए उसने अपने ऊपर केरोसीन छिड़कना शुरू किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। उसका आरोप है कि भर्ती बोर्ड ने दरोगा भर्ती परीक्षा में पंडित को अवसरवादी से जोड़कर जानबूझकर सवाल पूछा। इसके खिलाफ मेरी शिकायत पर FIR दर्ज नहीं हो रही है। ब्राह्मणों को बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है। आज अभी एक सिपाही ने मुझे गाली दी। युवक का नाम दीपक शर्मा है। पहले 3 तस्वीरें देखिए- अब पढ़िए पूरा मामला- यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से हाल ही में कराई दरोगा भर्ती परीक्षा में एक सवाल विवादों से घिर गया। उस सवाल में अवसरवादी के विकल्प के रूप में पंडित शब्द को शामिल किया गया था। उसके बाद इसका विरोध शुरू हो गया। तमाम आपत्तियों के साथ ही लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में भी जानबूझकर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी गई। कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह को युवक दीपक शर्मा ने लिखित शिकायत दी। युवक ने शिकायत के तीन दिन बाद मंगलवार को हुसैनगंज स्थित पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय केरोसीन लेकर पहुंच गया। उसने यहां सुसाइड की कोशिश की। पुलिस ने उसे तुरंत ऐसा करने से रोक लिया। इसके बाद उसे समझाकर वहां से हुसैनगंज थाने ले गई। बुलंदशहर का रहने वाला है युवक युवक दीपक बुलंदशहर का रहने वाला है। दीपक शर्मा अपने साथ केरोसीन भरी बॉटल लेकर पहुंचा था। उसने आरोप लगाया कि 14 तारीख को हुई SI भर्ती परीक्षा में एक प्रश्न में पंडित शब्द का अपमानजनक इस्तेमाल किया गया। जिससे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। युवक का कहना है कि उसने इस मामले में 14 हजरतगंज थाना में तहरीर दी थी, लेकिन कई दिनों बाद भी FIR दर्ज नहीं की गई। इसी से नाराज होकर वह आत्मदाह करने पहुंचा था। मौके पर मौजूद पुलिस ने युवक को ऐसा करने से रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से माचिस, केरोसीन और एक बैनर बरामद हुआ। बैनर पर लिखा था- ‘ब्राह्मण का अपमान नहीं सहा जाएगा।’ पुलिस युवक हुसैनगंज थाने ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- UPP-SI परीक्षा में ‘अवसरवादी’ को ‘पंडित’ से जोड़ने पर बवाल : ब्राह्मण विधायकों ने योगी को भेजी चिट्ठी, लखनऊ पुलिस से शिकायत उत्तर प्रदेश पुलिस की SI भर्ती परीक्षा में अवसरवादी शब्द को पंडित से जोड़ने पर बवाल शुरू हो गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है तो ब्राह्मण विधायकों ने इसका विरोध करते हुए सीएम योगी को चिट्ठी लिखी है। भाजपा प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र भी विरोध में उतर गए हैं। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में सभासद नॉमिनेट हुए:एक नगर पालिका और 5 नगर पंचायत में चुने गए, पढ़िए पूरी लिस्ट
    Next Article
    आगे बढ़ता देखकर जलते थे, गांव में ही दुश्मन थे:पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार की पत्नी का आरोप; कहा- अब हम कैसे रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment