Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में सभासद नॉमिनेट हुए:एक नगर पालिका और 5 नगर पंचायत में चुने गए, पढ़िए पूरी लिस्ट

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर जिले में एक नगर पालिका और चार नगर पंचायतों में सभासद मनोनीत किए गए हैं। भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों से इन सभासदों का मनोनयन किया गया है। नगर पालिका सुल्तानपुर में पांच सभासद नामित हुए हैं। इनमें रणजीत सिंह, प्रदीप जायसवाल, रवि अग्रहरि, रेनू सिंह और मदन सोनकर शामिल हैं। मनोनयन में क्षत्रिय वर्ग से दो, वैश्य वर्ग से दो और अनुसूचित जाति (एससी) से एक सदस्य को शामिल किया गया है। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संगठन रेहड़ी-पटरी संघ के अध्यक्ष को नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर में नामित सभासद बनाए जाने पर मजदूर संघ ने योगी आदित्यनाथ सरकार का आभार व्यक्त किया है। कादीपुर नगर पंचायत में तीन सभासद मनोनीत किए गए हैं। इनमें सुनील रावत, सीमा मोदनवाल और प्रदीप अग्रहरि शामिल हैं। यहां अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से एक और वैश्य वर्ग से दो सदस्य नामित हुए हैं। दोस्तपुर नगर पंचायत में बालमुकुंद मौर्या, अजय सोनी और रवि पाठक सहित तीन सभासद मनोनीत किए गए हैं। यहां ब्राह्मण वर्ग से एक और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से दो सदस्य नामित हुए हैं। कोइरीपुर नगर पंचायत में भी तीन सभासद मनोनीत किए गए हैं। इनके नाम लालमणि अग्रहरि, बृजेश शुक्ला और विनोद गौतम हैं। इस नगर पंचायत में वैश्य वर्ग से एक, ब्राह्मण वर्ग से एक और अनुसूचित जाति (एससी) से एक सदस्य का मनोनयन हुआ है। लंभुआ नगर पंचायत में मालती मिश्रा, सीताराम मोदनवाल और सुशील कुमार सिंह को सभासद मनोनीत किया गया है। यहां क्षत्रिय वर्ग से एक, ब्राह्मण वर्ग से एक और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से एक सदस्य का मनोनयन हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों का लखनऊ में कटोरा लेकर प्रदर्शन:विधानसभा घेरने पहुंचे, बोले- आत्महत्या करेंगे, 53 तारीखों के बाद भी फैसला नहीं
    Next Article
    पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय में सुसाइड की कोशिश:दरोगा भर्ती में 'पंडित' सवाल पर FIR दर्ज न होने से नाराज, केरोसीन लेकर पहुंचा भगवाधारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment