Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार:एक के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और बुलेट बाइक बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान फायरिंग के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कार्रवाई 7 जुलाई को आर्य नगर क्षेत्र में अभिषेक पर फायरिंग के मामले में की गई। इस घटना के बाद थाना उत्तर में मुकदमा दर्ज कर विशेष टीमें गठित की गई थीं। शनिवार रात को मुखबिर की सूचना पर बैंदी की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान काली बुलेट मोटरसाइकिल पर आए दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रामनगर, लाइनपार निवासी प्रिंस के पैर में गोली लगी। उसका साथी गुदाऊ निवासी सुमित भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 32 बोर की अवैध पिस्टल, एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है और उनसे अन्य मामलों में भी पूछताछ जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पदभार ग्रहण:लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन के साथ रोहित मिश्रा संभालेंगे भाजयुमो की कमान
    Next Article
    मंच पर मंगेतर को लगाया गले, फिर दिखाई सगाई की अंगूठी... Dhurandhar सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने लाइव कॉन्सर्ट में फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज- VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment