Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पदभार ग्रहण:लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन के साथ रोहित मिश्रा संभालेंगे भाजयुमो की कमान

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा को रविवार को नया प्रदेश अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। राजधानी लखनऊ में पदभार ग्रहण समारोह से पहले युवा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन होगा। नए प्रदेश अध्यक्ष पहली बार संगठन की कमान संभालेंगे और इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। 1090 चौराहे से प्रदेश मुख्यालय तक निकलेगा काफिला भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा दोपहर 2 बजे 1090 चौराहे से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश मुख्यालय के लिए रवाना होंगे। कार्यकर्ताओं का काफिला शक्ति प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कार्यालय पहुंचेगा, जहां औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राजधानी का पहला दौरा भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रोहित मिश्रा का यह राजधानी में पहला आधिकारिक आगमन है। इसे लेकर संगठन ने विशेष तैयारियां की हैं। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। कई वरिष्ठ नेताओं की रहेगी मौजूदगी पदभार ग्रहण समारोह में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी, सुभाष यदुवंश, सुब्रत पाठक, अशोक कटारिया, हरीश द्विवेदी, दयाशंकर सिंह और स्वतंत्र देव सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस कार्यालय में गूंजा 'राममंदिर चढ़ावा चोर, गद्दी-छोड़' का नारा:प्रवक्ता रागिनी बोली- PM ने श्रेय लिया अब मौन, RTI के दायरे में लाए जाए धर्मस्थल
    Next Article
    पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार:एक के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और बुलेट बाइक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment